हैंडपंप ख़राब होने से पानी के लिए लोगों को दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-येरमुर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हेमराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, गांव में दो हैण्डपंप है, उसमें से एक हैण्डपंप खराब है| वर्तमान में कुआँ से पानी लाकर लोग पी रहे हैं| 70 घर की जनसंख्या है| इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुईं| इसलिए सीजिनेट से साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7746075395, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 21, 2021. Tags: BASTAR CG HEMRAM KASHYAP LOHAANDIGUDA PROBLEM WATER YERMUR
धान कटाई रसलाहा भाई...खेमटा गीत
ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक खेमटा गीत सुना रहे हैं:
धान कटाई रसलाहा भाई-
रिमझिमा पानी कर आवाई-
गोभी टमाटर मेरचाई कर लगाई-
रिमाझिमा बरीसाथे पानी-
जीवा हर अकबक परीगयल भाई-
कैसे करी धान कर कटाई...
Posted on: Nov 03, 2021. Tags: CG DEVARI KAILAS POYA KHEMTA PRTAPPUR SONG SURJAPUR
मुझे अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल पाया, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद
ग्राम पंचायत-भुरगुम, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से श्रीमती जमाली कवासी बता रहे हैं की उन्होंने आवास योजना घर के लिए आवेदन पत्र 5 साल से दे रहें हैं, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नही मिल पाया, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8458956695, संपर्क@8103209029.
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: BASTANAR CG HOUSING SCHEME JMALI KAWASI PROBLEM SRIMATI
2019 मे कुंआ स्वकृत हुआ था जो आज तक पूरा नहीं बना...
ग्राम-कठौतिया, पंचायत-बेलसरा, विकासखण्ड-करकेली, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से हेमसिंह मरावी बता रहे हैं कि 2019 मे उनके नाम से कुंआ स्वीकृत हुआ था| जिसका अधूरा निर्माण हुआ है| उन्होने काई बार सरपंच के पास इस संबंध मे आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9399463643. संपर्क नंबर@7489967864. (184423) (AR)
Posted on: Oct 05, 2021. Tags: HEMSINGH MARAVI MP PROBLEM UMARIA
पानी की समस्या है, हैण्डपंप से पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, कृप्या मदद करें...
हेमन्त कुमार ग्राम पंचायत-गाड़ीहा, कोसरीगुडा पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, गांव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप ख़राब हो गया है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किये है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406134391, PHE@8927173133, कलेक्टर@8488956694, सीईओ@9406016762.
