मैं अमर शहीदों का चारण...कविता-
ग्राम-पोलमी, जनपद-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरराम साहू एक कविता सुना रहे हैं :
मैं अमर शहीदों का चारण, उनके गुण गाया करता हूँ-
जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है, मैं उसे चुकाया करता हूँ-
यह सच है, याद शहीदों की हम लोगों ने दफनाई है-
यह सच है, उनकी लाशों पर चलकर आज़ादी आई है-
यह सच है, हिन्दुस्तान आज जिन्दा उनकी कुर्वानी से-
यह सच अपना मस्तक ऊँचा उनकी बलिदान कहानी से...
Posted on: Jul 25, 2019. Tags: CG CHATURRAM SAHU KABIRDHAM POEM SONG VICTIMS REGISTER
बिकलांग गेंदलाल को नहीं मिला तीन महीने से निराश्रित पेंसन ...
चतुरराम साहू ग्राम,पोलमी,पंचायत पंडरिया,जिला कबीरधाम,छतीसगढ़ से है ये ग्राम बन्झिगाँव के ग्रामीण गेंदलाल नायक जी से बात कर रहे है,गेंद्लाला जी बता रहे है की उनको तीन महीने से पेंसन नहीं मिल रहा है,जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,ये पीड़ित ब्यक्ति है जिनको भालू जंगली जानवर द्वारा हमला कर घायल किये जा चुके है परिणामतः किसी के पास अर्जी लेकर नहीं जा पा रहे है,मदद के लिए सरपंच #8085079476 में फोन कर बात करने का अनुरोध किये हैl
Posted on: Jul 10, 2019. Tags: CHATURRAM SAHU SONG VICTIMS REGISTER
काम किये एक साल हो चुके हैं, आज तक काम का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम-पोलमी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरराम साहू बता रहे हैं| घोड़ा डोंगर गाँव में रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत तालाब निर्माण का काम हुआ था| जिसमे सकरु नायक द्वारा 1 महीना काम किया गया था| जिसका पैसा आज तक नहीं मिला हैं| एक साल से ज्यादा हो चुके हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : SDM@9424268543, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर (चतुरराम साहू)@6268623216.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: CG CHATURRAM SAHU KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मैंने डेढ़ साल पहले नहर निर्माण में काम किया, उसका पूरा मजदूरी भुगतान नहीं दिया गया...
ग्राम-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरराम साहू बता रहे है कि उन्होंने डेढ़ साल पहले नहर निर्माण में 8 हफ्ते काम किया था उसमे से 5 हफ्ते का पैसा तो मिल गया है पर 3 हफ्ते का पैसा नहीं मिला है | उसके लिए वे जनपद और नहर विभाग के अधिकारी के पास गए थे तो बोलते है कि आपका पैसा बैंक में डाल दिया गया है| जब बैंक में जाते है तो खाते में पैसे नहीं आये है बोलते है बैंक वाले, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर करके उनका भुगतान दिलवाने में मदद करें: S.D.M.@ 9425558633. सम्पर्क@8964973228

