तुम ही हो माता पिता तुम्ही हो...भजन गीत

जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से मुन्नालाल भारती एक भजन सुना रहे हैं:

तुम ही हो माता पिता तुम्ही हो
तुम ही बंधू , सखा तुम्ही हो
तुम्ही हो साथी तुम ही सहारे
कोई न अपना सिवाए तुम्हारे
तुम्ही हो नैया तुम्ही खिवैया
तुम ही हो बंधू सखा तुम्ही हो ...
जो खिल सके न वो फूल हम हैं
तुम्हारे चरणों की धुल हम हैं
दया की दृष्टि सदा ही रखना
तुम ही हो बंधू सखा तुम ही....

Posted on: Nov 26, 2022. Tags: BHAJAN MIRJAPUR SONG UP

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल... कृष्णा भजन

सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से एक भजन गीत सुना रहे हैं:
छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल ।
छोटो सो मेरो मदन गोपाल ॥
आगे आगे गैया पीछे पीछे ग्वाल।
बीच में मेरो मदन गोपाल॥
कारी कारी गैया, गोरे गोरे ग्वाल।
श्याम वरण मेरो मदन गोपाल॥
घास खाए गैया, दूध पीवे ग्वाल।
माखन खावे मेरो मदन गोपाल॥

Posted on: Nov 26, 2022. Tags: BADWANI BHAJAN KRISHNA KUMAR MP SURESH

कर्पुरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेंद्रहारं...शिव भजन-

अनिकेत शर्मा, उत्तरप्रदेश से एक शिव भजन सुना रहे हैं, जिसका बोल है,,|शंभू शंभू शंभू शंभू शिवमहादेवा
कर्पुरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेंद्रहारं,
कर्पुरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेंद्रहारं,
सदा वसन्तं हृदयारविंदे भवं भवनीसहितं नमामी,
सदा वसन्तं हृदयारविंदे भवं भवनीसहितं नमामी।

Posted on: Nov 07, 2022. Tags: ANIKET BHAJAN SHARMA SHIV SONG UP

मोरी मैया के चुनर उडी जाए कोनो धीरे-धीरे चलो...भजन गीत-

ग्राम-मवई, पोस्ट-अलहिया, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक गीत सुना रहे है:
मोरी मैया के चुनर उडी जाए कोनो धीरे-धीरे चलो-
कैसे भवानी तोहे गाजा में चढ़ाओ गाजा लहरिया खाए-
कैसे भवानी तोहे फुलवा चढ़ाव में वो मैया फुलवा गिरी-गिरी जाए-
फुलवा गिरी-गिरी जाए कोनो धीरे-धीरे चलो-
मोरी मैया के चुनर उडी जाए कोनो धीरे-धीरे चलो...

Posted on: Nov 06, 2022. Tags: BAGHERU BANDHA BHAJAN SONG UP

राधा जी हमारे दुवारे...भजन गीत

खेमसिंह, जिला बांधा उत्तरप्रदेश से एक भजन गीत सुना रहे हैं:
राधा जी हमारे दुवारे,
तुम्हारे कंगना खेलते गिर जो गए,
रामा कैलख को कंगना बनोलो,
कैलाख जड़ों हा जड़वे तुम्हारे,
राधा जी हमारे दुवारे...

Posted on: Oct 18, 2022. Tags: BANDHA BHAJAN SONG UP

« View Newer Reports

View Older Reports »