6 महिना से वेतन नही मिला हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम-केसरपाल, ब्लॉक-बस्तर, तहसील-बस्तर, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से गणेश कुमार बघेल जी बता रहे है कि मै प्राथमिक शाला उसरीगुडा में स्वीपर के पद पर 2017 में नियुक्ति होकर वर्तमान में कार्य कर रहा हूँ अन्सकलिन स्कूल सफाई कर्मचारी को एक दिवस में 2 घंटे (10 बजे से 12बजे तक) कार्य लिया जाता है, तब भी पिछले 6महीने से अब तक वेतन पर रोक लगा दिए है, जिसका मानदेय वेतन 1700 से 2000 दिया जा रहा था, खंड शिक्षा अधिकारी से बात करने पर बोलते है कि इस कोरोना काल में आप लोगों ने काम नही किये हो तो आप लोगों को पेमेंट नही दिया जायेगा| उसका कहना है कि कोविड-19 बस्तर में नही बल्कि पूरे विश्व में है, तो हम छोटे कर्कोमचारियों का ही वेतन क्यों रुका हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिये गये संबंधित अधिकारियो का नम्बर से बात करके वेतन दिलाने में मदद करे| कलेक्टर@8458956694, DO@9406077115 ,संपर्क@6261014258. (180955) R.M

Posted on: May 27, 2021. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM GANESH BAGHEL GUHAR PAYMANT

ये भोले बाबा बाजार कबे जेहो...भजन-

ग्राम-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से धनेश्वरी अहिरवार एक भजन सुना रही हैं:
ये भोले बाबा बाजार कबे जेहो-
माथे की बिंदिया टूटी डरी है-
जोड़बाबे कबे जेहो-
हाथों की कंगन टूटी डरी है-
जोड़बाबे कबे जेहो-
ये भोले बाबा बाजार कबे जेहो...(AR)

Posted on: Mar 07, 2021. Tags: DHANESHVARI AHIRWAR DINDORI MP SONG

हम तो आये बड़ी दूर से, इते भजन लगे हैं...भजन-

ग्राम-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से धनेश्वरी अहिरवार एक भजन सुना रही हैं
हम तो आये बड़ी दूर से-
इते भजन लगे हैं-
राम राम राम-
इते भजन लगे हैं-
ब्राम्हा आये विष्णु आये-
नारद आये बड़ी दूर से-
चंदा आये सूरज आये-
तारा आये बड़ी दूर से...(AR)

Posted on: Mar 07, 2021. Tags: DHANESHVARI AHIRWAR DINDORI MP SONG

गलत मत कदम उठाओ सोचकर चलो...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से गणेश बरमन एक गीत सुना रहे हैं:
गलत मत कदम उठाओ सोचकर चलो-
विचार कर चलो-
राह की मुसीबतों से प्यार कर चलो-
तुमपे जिम्मेदारियां है मुल्क की बड़ी-
तुम न बदलो चाल अपनी अब घड़ी घड़ी-
तुमपे आने वाले आश की नजर पड़ी-
आगे ले चलो, आगे ले चलो...

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: GANESH BARMAN JABALPUR MP SONG VICTIMS REGISTER

प्रेम से माँ भारती को सर झुकाये हैं सभी...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से गणेश प्रसाद बरमन एक गीत सुना रहे हैं:
प्रेम से माँ भारती को सर झुकाये हैं सभी-
स्वर मिलाके एकता के गीत गायेंगे सभी-
हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई एक ही माटी में जनमे-
फूल की मालायें है वो देश के चरणों में सादर-
चढ़ते जायेंगे सभी... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: GANESH PRASAD JABALPUR MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »