स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | त्रिकुटा चूर्ण 50 ग्राम, अलसी बीज 50 ग्राम, अजावईन 50 ग्राम, नागर मोथा 50 ग्राम, त्रिफला 50 ग्राम, सहजन या मुनगा के बीज 50 ग्राम, निर्गुंडी बीज 50 ग्राम सभी को साफ़ कर चूर्ण बना लें| और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| इससे मोटापा कम करने मे लाभ होता है | लगातार तीन माह तक इसका सेवन कर सकते हैं| इसका प्रयोग बच्चे न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| चावल के स्थान पर रोटी का प्रयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
अधूरा ज्ञान हानिकारक होता है...कहानी-
एक बार एक हिंदू और एक अंग्रेज मिले| दोनों ने आपस में बातें की| तभी अंग्रेज ने कहा तुम मुझे हिंदी सिखा दोगे ? हिंदू बोला जरुर सिखा देंगे| तब हिंदू ने अंगेज को तीन बातें सिखाई “मैंने किया, मनोरंजन के लिये, बड़ा मजा आयेगा ” उसी समय किसी का खून हो जाता है| और पुलिस उसे पकड़ लेती हैं| और पूछती है| खून किसने किया ? वह जवाब देता है, मैंने किया| क्यों किया ? बोलने पर कहता है मनोरंजन के लिये| चलो जेल में बोलने पर कहता है, बड़ा मजा आयेगा, बड़ा मजा आयेगा| आगे पूछने पर वह जवाब नहीं दे पाया| तब सब समझ गये| किसी ने इसे बेवकूफ बनाया है| अपराधी कोई और है|
Posted on: Apr 26, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY UP VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : नस चढ़ जाने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी नस चढ़ जाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| नस चढाने पर असहनीय दर्द होता है| यदि एसी समस्या कभी होती है| जिस तरफ का नस चढ़ गया हो| उस तरफ की हांथ की बड़ी उंगली के नाखून के नीचे दबाएं और छोडे| ऐसा लगातार करने से आराम हो सकता है| इसके साथ ही तेल से मालिश भी कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी @9111061399.
Posted on: Apr 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शरीर में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं | बबूल की कच्ची फली 50 ग्राम, शुद्ध कोचिला 10 ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, अजवाइन 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, केवकंद 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम सभी को साफ़ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार भोजन के बाद गर्म पानी से सेवन करें| खाने में खट्टी चीजों का प्रयोग न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मन के वीणा से गूंजे ध्वनि मंगलम...गीत-
ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री यादव एक गीत सुना रही हैं :
मन के वीणा से गूंजे ध्वनि मंगलम,
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम-
कैसा पावन सुहावन समय आज है-
आप आये अतिथियों में सरताज है-
मन के बगिया में हमने जो कलियां चुनी...
