स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | त्रिकुटा चूर्ण 50 ग्राम, अलसी बीज 50 ग्राम, अजावईन 50 ग्राम, नागर मोथा 50 ग्राम, त्रिफला 50 ग्राम, सहजन या मुनगा के बीज 50 ग्राम, निर्गुंडी बीज 50 ग्राम सभी को साफ़ कर चूर्ण बना लें| और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| इससे मोटापा कम करने मे लाभ होता है | लगातार तीन माह तक इसका सेवन कर सकते हैं| इसका प्रयोग बच्चे न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| चावल के स्थान पर रोटी का प्रयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER