नवरात्रि पर्व पर लोग नौ दिन तक पूजा पाठ और भजन करते हैं...
ग्राम-केसमा, ब्लाक-उदयपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार यादव नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं | वे बता रहे हैं| इन दिनों नौ दिन तक हमें अच्छे से रहना चाहिये| साफ़ सुथरा वातावरण रखना चाहिये| पूजा पाठ करना चाहिये| जिससे मन को शांति शांति मिले| और माता की कृपा बनी रहे सभी से अच्छा व्योहार करना चाहिये| इन दिनों नौ दिन तक लोग पूजा पाठ करते हैं, और भजन गाते हैं| दान करते हैं|
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG CULTURE RAMESH KUMAR YADAV SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
लाल रंग सेंदुरवा, लाल रंग चुनरिया हो...गीत-
ग्राम-केसमा, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार यादव एक नवरात्रि गीत सुना रहे हैं :
लाल रंग सेंदुरवा, लाल रंग चुनरिया हो-
के लाल रंगवा न-
मईया के तन पर भी चुनरिया हो-
कि लाले रंगवा न-
लाल रंग के मुखड़ा पर लाल रंग चुनरिया हो-
कि लाले रंगवा न...
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG RAMESH KUMAR YADAV SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
आलू दूल्हा बैगन बाराती, करेली के दुल्हन बनाओ जी...गीत-
ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
आलू दूल्हा बैगन बाराती, करेली के दुल्हन बनाओ जी-
कददू पंडित भिंडी के नउवा बनाओ जी-
मूली खम्भा पालक के मडवा छवाओ जी-
आलू दूल्हा बैगन बाराती, करेली के दुल्हन बनाओ जी-
कददू पंडित भिंडी के नउवा बनाओ जी-
मूली खम्भा पालक के मडवा छवाओ जी...
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHANAD PALAMU SONG VICTIMS REGISTER
हिंदी माह के अनुसार चैत्र में नया वर्ष शुरू होता है, अभी नवरात्रि का समय चल रहा है...
ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं| हिंदी माह के अनुसार चैत्र में नया वर्ष शुरू होता है| अभी नया वर्ष शुरू हो चुका है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं को नये वर्ष की शुभकामनाये दे रहे हैं| नवरात्रि का समय चल रहा इन दिनों माता की पूजा आराधना की जाती है| मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है| लोग अपनी मनोकामनाओ के साथ देवी माता के दर्शन करते हैं| वे बता रहे हैं ये लोगो की अपनी श्रद्धा और विश्वास की बात है| कोई मानता है| कोई नहीं मानता है| ये वैसा ही है| जिसमे आत्म विश्वास होता है, वह अपने काम को कर पाता है| और जिसमे खुद पर भरोषा नहीं होता, आत्म विश्वाश नहीं वह अपने काम को नहीं कर पाता|
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: MP RAMESH KUMAR GUPTA REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER
चांदी की नदिया सोने का पर्वत, नीलम का मेरा बिहार है...लोक गीत-
भागलपुर (बिहार) से किलकारी बाल केंद्र के वार्षिकोत्सव पर आसुतोष झा, अमन राज, सूरज कुमार, हर्ष कुमार और अमन कुमार एक लोक गीत सुना रहे हैं :
चांदी की नदिया सोने का पर्वत-
नीलम का मेरा बिहार है-
उत्तर पहाड़ है, दक्षिण पठार है-
समतल में गंगा और यमुना की धार है-
जगह-जगह जंगल है, गांव में मंगल है-
उपवन में मस्ती बहार है, नीलम का मेरा बिहार है...
