स्वास्थ्य स्वर : दस्त का घरेलू उपचार और परहेज-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ 50 ग्राम, नागर मोथा 50 ग्राम, इंद्रजौ 50 ग्राम, आम की छाल 50 ग्राम, जामुन की छाल 50 ग्राम| सभी को लेकर साफ कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण मठा या छाछ के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| नारियल पानी, तरल पेय पदार्थ का ज्यादा सेवन करें| संतुलित भोजन करें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
गांव में स्कूल के लिये अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-
ग्राम-श्री रामपुरम, पंचायत-सारपाका, विकासखण्ड-दुर्गुमपाडू, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से आनंद और राजेश बता रहे हैं| उनके गाँव में स्कूल नहीं है| बच्चे 6 किलोमीटर दूर सारपाका पढने जाते हैं| उन्होंने स्कूल की समस्या को लेकर गांव के सरपंच, सचिव के पास बात को रखा| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| निवासियों का कहना है| गांव में स्कूल होने से बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर स्कूल की समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9705161754, कलेक्टर@9440366355. संपर्क नंबर (राजेश)@7093533071.
Posted on: May 29, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM DURGUMPADU KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
4 महीने पूर्व आंगनवाड़ी निर्माण में काम किया था, आज तक पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम-बैगापारा, पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सालिकराम बघेल बता रहे हैं| उन्होंने आंगनवाड़ी निर्माण में 4 दिन काम किया था| उसके बाद काम बंद करा दिया गया था| चार महीने हो चुके हैं| आज तक उन्हें काम का पैसा नहीं मिला है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@7898959990, संपर्क नंबर@9691678047.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मोर गोपी चंदा रे बैरागी बने बेटा बनवासी बने न...गीत-
ग्राम-सरईमाल, विकासखण्ड-डिंडोरी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
मोर गोपी चंदा रे बैरागी बने बेटा बनवासी बने न-
जब तोर जनम होईस बेटा सुख के सोहर गायों रे-
काशी ले पंडित बुलवाके तोरेच नाम धरायों रे-
मोर कहना ला मान ले रे मोर गोपी चंदा-
झन जाते बेटा तै बंगाल मा-
बडे-बडे जंगल झाडी है बेटा कौन नगर बंगाला रे...
Posted on: May 29, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हैंडपंप से बराबर पानी नही निकल रहा है, लोगों को पीने के पानी की समस्या होती है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से माखन दास मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गाँव के टिकरा पारा में पानी की समस्या है| पारा में जो नल लगे है, उसमे पानी के लिये इंतजार करना पड़ता है| एक से दो घंटे के अंतराल में पानी निकलता है| चार महीने से लोग उस समस्या से जूझ रहे हैं| लोगो ने समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पारा में नल की समस्या को ठीक कराने में मदद करें : विधायक@9893637637, सचिव@9589808588. संपर्क नंबर@6260260793.
