वनांचल स्वर : दांत संबंधी समस्या का घरेलू उपचार-

मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य राम सिंह दांत संबंधी समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, यदि किसी के दांत में दर्द है, मसूढो में दर्द है, खून निकल रहा है एसी स्थिति में हल्दी पाउडर, सेंधा नमक और सरसों का तेल तीनो को मिलाकर पेस्ट बना लें, और उससे दांतों और मसूढो का मसाज करें, मसाज के कुछ देर बाद कुनकुने पानी से कुल्ला करें, ये दिन के चार बार करने से दांत संबंधी समस्या में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9589906028.

Posted on: Aug 06, 2018. Tags: HEALTH MUNGELI CHHATTISGARH RAM SINGH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गांव की परंपरा के अनुसार बांस जीवन से अंत तक किसी रूप में हमारे सांथ रहता है-

ग्राम-आरंडी, कुरखेरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) के निवासी इजमसाय कटंगे बता रहे हैं, उनके इलाके में कई प्रकार के बांस पाए जाते हैं जिसमे मानवाल प्रजाति का बांस अधिक पाया जाता है जिसको यहाँ के निवासी सबसे ज्यादा उपयोग में लाते हैं, यहाँ की परम्परा के अनुसार बांस या बाम्बू एक साथी की तरह होता है जो जन्म से मृत्यु तक अगल-अलग रूप में आदिवासी मनुष्य के साथ रहता है जैसे जन्म के समय उससे नाड काटते हैं, थोडा बड़ा होने पर झूला के रूप में, शादी में पारी के रूप में, बुढ़ापे में सहारे के रूप में और अंतिम अवस्था अर्थात मरने पर श्मशान भूमि पहुंचाने तक साथ रहता है, इस तरह से बांस या बाम्बू का आदिवासी जीवन से मृत्यु तक साथ रहता है...

Posted on: Aug 05, 2018. Tags: GADCHIROLI SAGGAN SHAH IJAMSAAY SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : मुनगा वृक्ष के औषधीय गुण-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय सहजना जिसे मुनगा भी कहते है, के औषधीय गुण बता रहे हैं, मुनगा को सब्जी के रूप में भी उपयोग करते हैं,
1- जिन व्यक्ति के कान में स्राव होता है, बहता है, वे सहजन के फूल को सुखाकर चूर्ण बना लें, और ग्रषित कान में एक चुटकी डाले इससे आराम मिल सकता है,
2- संधीबात, गठियावात, आमवात रोगो में इसके बीजो के तेल से मालिश करने से लाभ मिल सकता है, इसके अलावा क्वाक अर्थात काढा बना कर भी सेवन कर सकते हैं, यह स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक है अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं :
संपर्क नम्बर@9424759941.

Posted on: Aug 05, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : लहसुन से कोलेस्ट्राल की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-पिपरिया इमलाई, पोस्ट-उल्दन, तहसील-बंडा, जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली कोलेस्ट्राल बढ़ने का घरेलू उपचार बता रहे है, इसके लिए लहसुन एक पोथी वाला एक नग या 2-3 कलियां प्रतिदिन खाली पेट पानी के साथ सेवन कर सकते हैं, लगातार 3 महीने उपयोग करने से आराम मिलता है, 30 दिन में असर महसूस किया जा सकता है, इससे ह्रदय, गले, त्वचा संबंधी समस्या में लाभ मिला सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :संपर्क नम्बर@8462970635.

Posted on: Aug 04, 2018. Tags: ANANTRAM SHREEMALI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : बारिश के मौसम में होने वाली बीमारी खाज, खुजली का घरेलू उपचार-

जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली बरसात के मौसम में अक्सर होने वाली बीमारी खाज, खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं, ये समस्या अक्सर बारिश के पानी में नहाने, गीले कपड़े पहनने से होती है इससे बचने में लिए आप यह उपाय कर सकते हैं :
1- अरंडी के बीज को छिलका निकालकर, पीसकर फोड़े में बांधने से फोड़ा बैठ जायेगा, 2- आम की गुठली और नीम की पत्ती को पीसकर लगाने से फोड़ा, फुंसी, खाज, खुजली ठीक हो सकता है, इससे हमारी आय पर कोई फर्क भी नही पड़ेगा और इलाज भी हो जाएगा, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8462970635.

Posted on: Aug 03, 2018. Tags: ANANTRAM SHREEMALI HEALTH MP SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »