सड़क ख़राब होने से लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
नारियापारा, ग्राम-मलनार, पंचायत-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रामचंद कोर्राम बता रहे हैं कि गाँव में पुरानी सड़क है जो ख़राब हो चुकी है, बरसात के दिनों में सबसे ज़्यादा परेशानी होती है, सरपंच सचिव को आवेदन दिया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई, गाँव में चिकत्सा वाहन आने में दिक्कत होती है, विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसलिए सभी ग्रामवासी सीजीनेट के साथियों से समस्या का निराकरण कराने की अपील कर रहे हैं : कमलेश@9285183478. सचिव@9399664609, कलेक्टर@9425598888, CEO@7247497636.
Posted on: Feb 22, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बागे बगीचा देखेला हरियर...गीत-
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपूर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
बागे-बगीचा देखेला हरियर-
दुरुग वाले नई दिखे बदेव नरियर-
मोरे जूनतुरी, मोरे जूनतुरी गेंदा-
इंजन गाड़ी सेमर फूलगे-
सेमर फूलगे आकाश मोर किटको गाड़ी-
नरवा मा, नरवा मा अगौर लेबे रे-
चांदी के मुंदरी चिन्हारी करले-
मैं हर रहिथौं दुरुग मा चिन्हारी करले...
Posted on: Feb 19, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है आवेदन पर काम नहीं होती है...
ग्राम-कुसपाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुद्धूराम बघेल, रतिराम मांडवी, लालाराम, मुन्नाराम बघेल बता रहे हैं कि उनके पारा में स्कूल के पास पानी की समस्या है, इसके लिये वे सरपंच के पास आवेदन किये, सरपंच का कहना है उपर आदेश नहीं आ रहा है, पानी नहीं होने से लगभग 20 घर के लोगो को दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर/ अर्जुन@7828686661, सचिव@9340646554, कलेक्टर@9399394695, SDM@8839392611.
Posted on: Feb 19, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...
ग्राम-मोखामारी पारा, पंचायत-कुसपाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से अर्जुनराम बघेल, जयराम मांडवी, सनतराम कश्यप बता रहे हैं, कि उनके पारा में पानी की समस्या है, इसके लिये वे सरपंच के पास आवेदन किये हैं, पानी नहीं होने से लगभग 50 घर के लोगो को दिक्कत होती है निवासी 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाते हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर/ अर्जुन@7828686661, सचिव@9340646554, कलेक्टर@9399394695, SDM@8839392611.
Posted on: Feb 19, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
12 साल हो गया नही मिला विधवा पेंशन, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...कृपया मदद करे-
सारीमारी पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में पिलादाई बता रही है की 12 साल से विधवा हैं, उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है, जिसका शिकायत सचिव सरपंच के पास की लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दिये गये नंबर पर अधिकारीयों से बात कर विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क@6265344118, सचिव@9770371500, कलेक्टर@9399394695, SDM@8839392611.


