पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली के मार के डर ले विस्थापित हुए, मुआवजा नहीं मिला है,

संतुराम वरदा, पिता जोगाराम वरदा, ग्राम आलबेड़ा, पंचायत कुतुल, ओरछा जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान पता गुड़रीपारा शांतिनगर जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं 2011 में उनके परिवार के चाचा और छोटे भाई को नक्सली लोग पकड़ कर मारे थे। और नक्सली लोग घर के पूरे परिवार को पुराना गांव से भगा दिए। वहां से मार से डर के कारण खेती बाड़ी घर छोड़ कर शांतिनगर नारायणपुर में आकर रह रहे हैं। उनके घर में 5 परिवार है। पूराना गांव से आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से मुआवजा और नौकरी नहीं मिला है| इसके लिए उन्होंने नारायणपुर थाना में आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सरकार से बात कर के मुआवजा दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9406077166.

Posted on: Jan 23, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली के डर से गांव छोड़कर नारायणपुर में विस्थापित है

ग्राम पंचायत-मुरूमवाडा, जाटलूर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) पूराना गांव है। वर्तमान पता शांतिनगर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से जंगलु वडडे, पिता रामूराम वडडे, बता रहे हैं उनकी दीदी सुनीता वडडे ओरछा में रहती थी उनकी दीदी को सहयता के लिए 2004 में ओरछा बुलाए। सुनीता वडडे को नक्सली लोग पकड़ कर ले गए और जंगल में घुमाए, लगभग एक सप्ताह तक नक्सली लोग बांध कर मारने के लिए रखे थे। फिर सुनीता जी ने वहां से रात में बाहना बना कर भाग के वापस घर आ गई। फिर वहां से डर के कारण अपना पुराना गांव छोड़कर शांतिनगर में आकर रह रहे हैं। उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से उनको मकान नहीं मिला हैं। मदद की अपील कर रहे हैं उनको सरकार की तरफ से मकान मिल जाने से रहने में सुविधा होगी। उनका बहन लोग का सादी हो गई हैं अभी परिवार में तीन लोग रहते हैं। और जंगलु वडडे, पेंटिग काम करते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:8839417192.

Posted on: Jan 23, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर:सरकार को आवेदन किए हैं, नौकरी लगने का आश्वासन दिया है...

रामसिंह जी, ग्राम पंचायत किएमारी, ब्लाक केशकाल, जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं वे नक्सल पीड़ित हैं। सरकार के तरफ से उन्हें नौकरी लगने का आश्वासन दिया है। जानकारी के लिए संपर्क नंबर:9770874845.

Posted on: Jan 21, 2023. Tags: CG KESHAKAL KONDAGANV MAOIST VICTIM VICTIM RAJISTAR

हमे कुछ पाता नहीं हैं हम क्यों बहक रहे हैं...कविता

अनिल, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश से एक कविता सुना रहे हैं :
हमें कुछ पता नहीं है, हम क्यों बहक रहे हैं-
राते सुलग रही है, दिन भी बहक रहे हैं-
देखा है जब से तुमको हमको नहीं जानते हैं-
तुम भी महक रहे हो हम भी महक रहे हैं-
बरसात के नहीं पर बदल गरज रहे हैं-
सुलझी हुई हैं जुल्फे पर हम उलझ रहे हैं...

Posted on: Jan 20, 2023. Tags: ANUPPUR MP RUSK SINGAR

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में जुड़ कर काम किए परेशानी होने से सरेंडर किए...

ग्राम खेमा, पंचायत जमई, ब्लॉक मर्दापाल, जिला कोंटा छत्तीसगढ़ से धनसिंह कोराम जी बता रहे हैं वे नक्सली संगठन में काम करते थे। नक्सली लोग उनको बोले थे मकान एवं पैसा मिलेगा करके, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। और नक्सली लोग के साथ बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फिर उन्होंने सरेंडर किए। सरकार ने बोले पैसा मिलेगा कर के लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला है। इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं। सरकार से बात करके पैसा दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9406116833.

Posted on: Jan 20, 2023. Tags: CG KONTA MAOIST VICTIM MARDAPAL SURRENDER VICTIM RAJISTAR

« View Newer Reports

View Older Reports »