देश विदेश में बढ़ते कंचन...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
जब जब होय करम धरम की हानि-
तब तब बढे रोग अभिमानी-
जन जनता पर जब करे मनमानी-
तब जन धन की होये हानि-
जनता जब रहे प्रसन्न-
तो देश विदेश में बढते कंचन-
सभी के पास रहे धन कोई न रहे निर्धन...
Posted on: Mar 21, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
ये दुनिया एक माया नगरी...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
ये दुनिया एक माया नगरी-
यहाँ की खेल निराली-
जिसे तुम अपना समझो-
वही देती तुम्हे गाली-
इंसानों का लगा यहां मेला-
पर विष भरा फनकार-
मुख पर मीठी छूरी बांधे-
खोज रहे कोई बड़ा शिकार...
Posted on: Mar 20, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
पटाखे की बैछार होती है...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
पटाखे की बैछार होती है-
नये मेहमान के नये मेहमान के आने पर-
शादी पर भी पटाखे फूटते हैं-
नई बहू के घर लाने पर-
सुनसान घर हो जाता है-
शव घर से शमशान ले जाने पर...
Posted on: Mar 17, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
देखत देखत अंधवा होगे, सुनत होगे बहरा...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
देखत देखत अंधवा होगे-
सुनत होगे बहरा-
देखत देखत आगी लगा गईन-
हमर पैरा गोर्रा-
खेत खार मा चिमनी गडा गयी-
वहां ले निकरी करिया करिया कुहरा...
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
शाला भवन के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-तेमरू, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसमु नुरेटी बता रहे हैं वे 2010 से स्कूल में कार्यरत हैं, जब वे पदस्त हुये थे तब शाला भवन नहीं था और आज भी भवन नहीं है, जिसके कारण उन्हें 5 कक्षाओं को पढ़ाने में समस्या होती है, शाला भवन के लिये शाला समित ने कई बार आवेदन किया है लेकिन भवन निर्माण नहीं हो रहा है भवन में बाउंड्रीवाल भी नहीं बना है जिससे पौधों को पशु खा जाते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9406349845. सरपंच@9340801871, सचिव@8224975760, CEO@7247947636.
