किसी भी शुभ काम को करने से पूर्व भजन सुनने की परंपरा...

ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार रामायण मंडली द्वारा भजन सुनवा रहे हैं, इसमे कई लोग मिलकर भजन गाते हैं, गाँव में ये मंदिरों में गया जाता है, घरो में भी गया जाता है, बच्चे के जन्म होने या किसी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले, घर प्रवेश आदि में रामायण भजन सुनने की परंपरा गाँव में है| (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

अरे उंच नीच का रोग जहाँ...गीत-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
अरे उंच नीच का रोग जहाँ-
उस देश की गाथा गाता हूँ-
भारत में रहने वालो की, मै दोगली बात बताता हूँ-
है भगवानो के कई नाम यहाँ मूर्ति पूजी जाती है-
मंदिर में जाने वालो की जाती भी पूछी जाती है... (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

अंगना में शिव मैया के, संझा के बिहनिया ले चिरैया बोले...भक्ति गीत-

जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार और उनके साथ है नारायण तिवारी जो एक गीत सुना रहें है-
अंगना में शिव मैया के, संझा के बिहनिया ले चिरैया बोले-
चाँद और सूरज मुकुट सवारे आ जा रे सुवा पगा झूल-
आजा बे संझा के बेरा आजा बे संगी खिलथे कमल के फूल-
अंगना में शिव मैया के, संझा के बिहनिया ले चिरैया बोले-
एक बर्ष के बारह महिना, बारह किस्म दिन आथे-
अंगना में शिव मैया के, संझा के बिहनिया ले चिरैया बोले...

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: DINDORI MP NARAYAN TAWARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे नाम से शौचालय नहीं आया है और आवाज योजना का भी लाभ नहीं मिला है...

ग्राम-बोंदर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से गंगा बाई बता रही हैं, उनका शौचालय नहीं बना है और उनके नाम से आवास भी नहीं आया है, उन्होंने इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किया है लेकिन आज तक शौचालय और आवाज निर्माण उनके नाम पर नहीं आया है, उनका कहना है योजना का लाभ नहीं मिला है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं की अधिकारियों से संपर्क कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : जिला CEO@9977538625, कलेक्टर@6266562658. संपर्क नंबर@7489632550. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: DINDORI MP PM YOJANA PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय बनाओ शौचालय बनाओ बोलते रहे, उधार लेकर बनवाया, दो साल से पैसा नहीं दे रहे...

ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ है ग्रामीण जन विमल दास, समिया बाई यादव, दसिया बाई जो बता रहें है, साल 2 साल हो गया शौचालय बनवाए लेकिन अभी तक शौचालय बनवाने के लिए जो धन राशि मिलता वह नही मिला है शौचालय बनवाने के लियें दूसरों से कर्ज मांग कर बनाये है इस विषय में शिकायत करने पर आज मिलेगा कल मिलेगा करके टाल दे रहें है  इस लिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर शौचालय का धन राशि दिलाने में मदद करें.  जिलाधिकारी@.6266562658  विधायक@9424383999. जिलाCEO@9977538625.  समनापुरCEO@7079659087.  सचिव@6260971824. संपर्क@.7746997904. RK

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMARAHIRWAR SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »