कोरोना महामारी के समय लोक कलाकारों के मदद करने पर चर्चा...

मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार समाज सेवी अनिल कुमार अनल से चर्चा कर रहे हैं, वे कपड़ा देकर लोगो की मदद करते हैं, अभी कोरोना का समय चल रहा है, उसमे वे लोगो की मदद कर रहे हैं, जो कलाकार काम नहीं कर पा रहे हैं, काम बंद है, उनके लिये काम कर रहे हैं, महामारी के दौर में कोई कलाकार भूखे न रहे इस पर काम कर रहे हैं, सूची तैयार कर रहे हैं : सुनील कुमार@9308571702. (AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

3 साल हो चुके है, मजदूरों का पैसा नहीं मिला है...

ग्राम-अस्मात, पंचायत-राघोकुना खंटा, पोस्ट-उमर बाधितपुर, ब्लाक-फतेपुर, जिला-बैशाली (बिहार) से अजय बता रहे हैं, उनके ब्लाक में मनरेगा में काम करने वाले लगभग 400 मजदूरों को काम का पैसा नहीं मिला है, 3 साल हो चुके हैं, इस संबंध में उन्होंने कार्यलय में आवेदन दिया, सत्याग्रह किया लेकिन आज तक पैसा नहीं मिल पाया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9422300674. (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: AJAY BIHAR PROBLEM SONG VAISHALI VICTIMS REGISTER

कान्हा के बासुरी देने की कहानी : सुनील कुमार

मलीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
राधा का घर वृन्दावन से कुछ दूर हिडपल्ली गाँव में था, हर रोज उस गली में कान्हा बासुरी बजाते और राधा खिची चली आती, एक दिन कान्हा को मथुरा से जाना पड़ा, कान्हा को लेने आये रथ को गोपियों ने घेर लिया, कृष्ण ने बासुरी को राधा को दे दिया अब बासुरी जरुरत नहीं थी, पूरा वृंदावन दुःख में था, राधा को कोई फर्क नहीं पड़ा, क्यों कि वे उनकेआत्मा से जुड़ी थी| (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

फरवरी माह में आवेदन फॉर्म भरा गया था, आज तक पेंशन नहीं मिल रहा है...

ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्याम बिहारी गुप्ता बता रहे हैं कि उनका वृद्धा पेंशन का फॉर्म फरवरी माह में भरा गया था, पंजीयन हो चुका है लेकिन पेंशन नहीं आ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें: सहायक सचिव@7898070744, सचिव@8085990387. संपर्क नंबर@8517034699. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MP PENSION REWA SHYAM BIHARI GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित बातें...

मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित बाते बता रहे हैं, रसोई को अग्नि रोधक बनाने के लिये रसोई के चारो तरफ गीली मिट्टी का लेप लगा दें, भोजन आदि 8 बजे से पहले और शाम को 6 बाद पकायें, लालटेन दिया का प्रयोग सावधानी से करें, रसोई में कोई ज्वलनशील पदार्थ न रखें, बालो को खुला न रखें, बच्चो को रसोई घर से दूर रखें, खुली और तेज हवा में खाना न पकायें, घर में हमेश अग्नि बुझाने वाले पदर्थ जैसे पानी, सूखी मिट्टी, धूल रखें, हरे पौधे जैसे केला में ताप को कम करने की क्षमता होती है, इसे घर के चारो तरफ लगायें, सभी लोगो को प्राथमिक उपचार की जानकारी होनी चाहिये| सभी अपने पास आपातकालीन सेवा नंबर 101 जरुर रखें| (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AWARENESS MUZAFFARPUR BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »