स्वास्थ्य स्वर : नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांझी नाक से खून बहने की समस्या से निजाद पाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| गाय का शुद्ध घी और कपूर लेकर नाक से खीचना है| इससे नाक से खून बहने की समस्या में लाभ मिल सकता है| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क करे सलाह लें : संपर्क नंबर@7389964276.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में जरुरी साधन उपलब्ध नहीं है, निवासी परेशान हैं...
ग्राम पंचायत-दोबनपाल, तहसील-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मरकाम जोगा बता रहे हैं| वे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं| वर्तमान में वे आंध्रप्रदेश के दर्भालंका गांव में रहते हैं| उनके गाँव में पीने के पानी की समस्या है| गांव में हैण्डपंप नहीं लगा है| पानी के लिये कोई सुविधा नहीं है| ग्रामीण मजदूरी का काम करते हैं| वे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में जमीन के बदले जमीन चाहते हैं| वे लोग नाक्सली घटना के कारण गांव छोड़कर वहां विस्थापित हुये थे| उस गाँव में 36 परिवार रहते हैं| सभी जंगल में निवास करते है| आने जाने के लिये सड़क नहीं है| लोग परेशान हैं| मरकाम जोगा@9492146380.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG MARKAM JOGA SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER
आपन देशवा के लोगवा के जगावे के परी...जागरूकता गीत-
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
जगावे के परी ओ जगावे के परी-
आपन देशवा के लोगवा के जगावे के परी-
बगावे के परी ओ बगावे के परी-
आपन देशवा से शराब के बगावे के परी-
भईया हो मत उदास करा जिंदगी के आश-
आपन रोगवा के जांच करावे के परी...
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सावन भादो सुखिया दियारिया...कजली गीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक कजली गीत सुना रही हैं :
सावन भादो सुखिया दियारिया-
कि नहीं आवय भईया लेवाउवा हो ना-
सावन भादो की सुखिया दियारिया-
अम्मा जो होती खबर मोर करती-
बाबू जी ता गई हैं भुलाई हो ना-
चची जो होती तो खबर मोर लेती...
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER
सड़क सुधार और ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण लगवाने में मदद करें-
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीर, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| अतरैला मार्ग पर भारी ओवरलोड वाहनों के चलने से सड़क टूट चुका है| जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती है| लेकिन उस पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर सड़क सुधार कराने और ओवरलोड वहनो पर रोक लगाने में मदद करें : कलेक्टर@7587968200 कमिश्नर@0768554400. संपर्क नंबर@8719095669.
