भोलेनाथ आ गये शंभुनाथ आ गये...गीत-
ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन गीत सुना रहे हैं :
काशीनाथ आ गये भोलेनाथ आ गये-
भक्तों के कष्ट मिटाने वाले आ गये-
अब तो भाग्य खुलेंगे बिगड़ी बनेगी-
गौरा मिलेंगी और शंकर मिलेंगे-
भोलेनाथ आ गये शंभुनाथ आ गये...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV
9 महीने से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पिपरखुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बाबुजी कश्यप बता रहे हैं| उन्हें 9 महीने से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है| उससे पहले मिल रहा था| सरपंच, सचिव के पास आवेदन करने पर वे ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारी से बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करें : सचिव@8319568146. संपर्क नंबर@8889397012.
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: CG MUNGELI NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मानसी पोटाई और रश्मी कोराम एक गीत सुना रही हैं :
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे-
सूरज चाँद सितारे चलो साथ हमारे-
सांथ चलो तो बहना हिम्मत आये-
डरे है बैमान सारे चलो साथ हमारे-
साथ चलो तो बहना बनता है काम-
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
तेरा रूप सलोना मेरे मन भा गया-
ग्राम-भेडागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक एक गीत सुना रही हैं :
गुनगुनाता हुआ दर तेरे आ गया-
तेरा रूप सलोना मेरे मन भा गया-
तेरी मेहर फिरी मेरी बिगड़ी बनी-
बात एसी बनाई मजा आ गया-
मेरे श्याम पिया कैसे जादू किया-
जादू एसा छ्या की मजा आ गया...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER VIDYA NAYAK
छात्र बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया था, लेकिन सहायता नहीं मिला-
ग्राम पंचायत-विजय नगर, थाना-कापू, विकासखण्ड-धरम जयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जगजीवन दास महंत बता रहे हैं| उनकी बेटी का जनवरी 2019 में दुर्घटना हुआ| जिसके बाद ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी| जिसके बाद उनके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था| उन्होंने छात्र बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया था| लेकिन उसका पैसा नहीं मिला| उनका कहना है| बीमा का पैसा मिल जाये, तो ईलाज में जो खर्च आया है| उसे दे सकेंगे| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर मदद करें : BO@9424291723. संपर्क नंबर@8223991578.
