बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक कार्यक्रम में शामिल हैं और वे एक गीत सुना रहे हैं :
बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे-
बालपन लड़कन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया के धीरे-धीरे-
बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे-
बालपन लड़कन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया के धीरे-धीरे...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

प्यारा हिंदुस्तान है, गोपालो की शान है...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी के मित्र राम कावडे एक गीत सुना रहे हैं :
प्यारा हिंदुस्तान है, गोपालो की शान है-
वीरो का मैदान इसमे भक्तो के भगवान है-
आओ इसे जगायेंगे सबको बतलायेंगे-
बाल वीरो हम सब तो ऋषियों के संतान हैं-
आजादी के जंग में आबादी के रंग में-
प्यारा हिंदुस्तान है, गोपालो की शान है...

Posted on: Jun 21, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

बारिश से पहले सभी को अपने आस-पास नालियों की सफाई कर लेनी चाहिये...

ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिल-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं| बारिश का मौसम शुरू होने वाला है| इसलिये सभी लोग अपने आस-पास नालियों की सफाई कर लें| जिससे गंदगी न हो| पानी न रुके| यदि हम लापरवाही करेंगे तो उसका भुगतान हमें ही करना पड़ेगा| गंदगी होगी और बीमारी होगी| इसलिये हमें पहले से ही साफ़ सफाई कर लेनी चाहिये| रमेश कुमार गुप्ता@9770835941.

Posted on: Jun 19, 2019. Tags: AWARENESS MP RAMESH KUMAR GUPTA REWA SONG VICTIMS REGISTER

व्यापारी 1, 2 रुपये के सिक्के लेने से इंकार कर, चला रहे हैं मनमानी...मदद की अपील-

जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से अरविंद कुमार मिश्रा बता रहे हैं| वे एक व्यापारी हैं| उनके इलाके में बड़े व्यापारी और पेट्रोल पंप में 1 और 2 रुपये के सिक्के नहीं लिये जाते है| संबंधित विषय पर पेपरों में भी छप चुका है| अधिकारी इस पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहे हैं| लोगो और छोटे व्यापारियों को चिल्लर की दिक्कत होती है| दुकानदार 1, 2 के सिक्के लेने से इंकार कर मनमानी कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबर पर संपर्क कर व्यापारियों की मनमानी रोकने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669060428.

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: ARVIND KUMAR MISHRA MP PROBLEM SEONI SONG VICTIMS REGISTER

माता सरस्वती आरती मोर लीजै...आरती गीत-

ग्राम-केरकेट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक आरती गीत सुना रही हैं :
माता सरस्वती आरती मोर लीजै-
आरती मोर लीजै विद्या धन दीजै-
काती के दियारा रे काती के बाती-
काती के जारे ला घिवा सारी राती-
माटी के दियारा कपास के बाती-
गाय के घिवा जरेला सारी राती...

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHAND PALAMU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »