स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मोटापे की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मेथी का पाउडर बनाकर रख लेना है| प्रतिदिन एक चम्मच का चौथा भाग खाकर पानी का सेवन करना है| इससे लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे पारा में पानी की समस्या थी, अब लोगो को सुविधा हो गई है...
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गाँव के टिकरापारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| तब माखनलाल पडवार द्वारा अपनी समस्या को 23 मई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया गया था| जो अब 20 जून 2019 को हल हो चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनके पारा में पानी की समस्या हल हो गई| मिथलेश मानिकपुरी@8770682940
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कब्ज की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा कब्ज की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरण का 5 तोला चूर्ण और सोंठ का ढाई तोला चूर्ण लें| उसमे आवश्यकता अनुसार गुड मिलाकर चने के बराबर गोली बना लें| रात में सोते समय 5 गोली पानी के साथ सेवन करें| कब्ज से राहत मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट साफ करने का घरेलु नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेट साफ करने का घरेलु नुस्खा बता रहे हैं| गुनगुने दूध में 5 चम्मच कैस्ट्रायल आईल या अंडी का तेल और आधा चम्मच रसोद का पाउडर सभी को मिलाकर, भोजन के बाद दिन में दो बार लगातार 3 दिन तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मेया मा जो पिया बेंकचे गंबिचा सीता...छठी गीत-
ग्राम-एर्राबोर, पोस्ट-दंथाल्बोर ब्लाक-पालवेंचा, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी सुसीला, भारती आयते, मरकाम सोंबरी, शांति माडवी, मुन्ना नवीन, भीमा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं| गीत का अर्थ है| जीवन में कभी दुःख तो कभी खुशी आती जाती रहेंगे| इसलिये परेशान नहीं होना चाहिये खुश रहना चाहिये|
मेया मा जो पिया बेंकचे गंबिचा सीता-
मेया मा जो पिया बेंकचे गंबिचा सीता...
