बैरन हो गई जोधईया मै कैसे करू...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं :
बैरन हो गई जोधईया मै कैसे करू-
जिनकी बैरन सास ननदिया-
रात की बैरन या जोधईया मै कैसे करूं-
जैसे तैसे जोंधईया डूबी-
बलमा बड़ो है सोबईया मै कैसे करूँ-
जैसे-तैसे मैंने सजन जगाये-
ललना बड़ो है रोवईया मै कैसे करू...
Posted on: Jul 05, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं:
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा-
तूफान और बादलों से भी नहीं झुकेगा-
नहीं झुकेगा नहीं झुकेगा झंडा नहीं झुकेगा-
हिन्द देश का प्यारा झंडा, ऊँचा सदा रहेगा-
केसरिया बल भरने वाला सदा है सच्चाई-
हरा रंग है, हरी हमारी धरती है अंगड़ाई-
कहता है ये चक्र हमारा, कदम नहीं रुकेगा...
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय का काम अधूरा पड़ा था, अब पूरा हो गया है...
ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, थाना-बसंतपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देव कुमार बता रहे हैं| उनका शौचालय बन गया था| लेकिन सेप्टि टैंक नहीं बना था| जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे थे| जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को मई 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 27 जून 2019 को उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8717879155.
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEV KUMAR IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
Baiga Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language : 2nd July 2019...
Today Rakesh Kumar is presenting Baiga Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language in this latest edition with stories from Chhattisgarh and Madhya Pradesh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.
Posted on: Jul 02, 2019. Tags: BULTOO RADIO RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी बता रहे हैं| जब हमें कोई कार्य करना हो और माता-पिता और गुरु का आशिर्वाद मिल जाये तो घबराहट नहीं रखना चाहिये| आशिर्वाद के साथ काम को करना चाहिये| साथ ही वे सभी श्रोताओं को एक गीत सुना रहे हैं :
हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब-
हम होंगे कामयाब एक दिन-
मन में है विश्वाश-
पूरा है विश्वाश हम होंगे कामयाब एक दिन-
होगी शांति चारो ओर एक दिन...
