रामा हो मन भजो गणपति को...गीत-
ग्राम कोराल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
रामा हो मन भजो गणपति को-
दुःख दर्द मिट जाही ना रे-
गालेते सिया पति को-
बारा बजे ब्रम्हा को गा ले, एक बजे ओमकार को-
दो बजे द्वारकानाथ कहिले, तीन बजे त्रिवेणी को-
चार बजे चर भुजी सुमर ले पांच बजे परमेश्वर को-
छ: बजे छविलाल कहिले सात बजे सरस्वती को...
Posted on: Sep 09, 2019. Tags: BISELAL PATEL CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
बिना मेहनत और खाद के उगने वाला धान है पसही-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव धान के बीज के बारे में बता रहे हैं| आज धान की कई किस्म उपलब्ध हैं, उसी में से एक है पसही धान, ये धान की वो किस्म है, जिसे किसान खेती नहीं करता है, ये खुद खेतो और गड्ढो में भरे पानी में उगती है, देखने में लगता है, इसमे किसान ने बहुत मेहनत कर उगाया है, पर ऐसा नहीं है| धान की ये किस्म प्रकृति में खुद से तैयार होती है| इसके फसल को पशु नहीं खाते, इसके चावल की कीमत बाजार में 200 रुपये किलो है| संबंधित विषय पर अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Sep 09, 2019. Tags: AGRICULTURE JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
चल मोटरा बांध ले मैना...गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से
मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
चल मोटरा बांध ले मैना यहां रहे के डेरा नई आये-
नान-पान के दया मया ला या मोटरा मा धर ले-
गाड़ी छुटहि जल्दी तैंहा थोरके श्रृंगार कर ले-
जीवन राधं ले मैना यंहा रहे का डेरा नही आये-
चल मोटरा बांध ले मैना यंहा रहे का डेरा नही आये...
Posted on: Sep 09, 2019. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद मजदूर का पैसा मिल गया-
ग्राम पंचायत-बोंगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश बता रहे हैं| उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था, जिसका मजदूरी का पैसा नहीं मिला था| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद एक हफ्ते बाद उनको पैसा मिल गया है| इसलिये वे सीजीनेट में मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9770478610.
Posted on: Sep 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद गाँव में पानी की समस्या हल हो गयी है-
ग्राम-गौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे हैं| गाँव का नलकूप 2 साल से ख़राब था| लोग आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते थे| मोहल्ले में 10 घर की बस्ती है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास शिकायत किया था, लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| अब गाँव में समस्या हल हो गयी है, लोगो को पानी मिल रहा है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : धनसाय मरावी@7354620356.
