डगरिया मत रोको सीजीनेट वारो...गीत-

जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से पंचू मरावी एक गीत सुना रहे हैं:
डगरिया मत रोको सीजीनेट वारो-
सीजीनेट वारो जी सीजीनेट वारो-
कहो तो भईया तुम्हे चाय हम पिलाहें-
बदनाम मत करियो सीजीनेट वारो-
जिनकी तुमने खाये उन्ही को तुम चुका दो-
बदनाम कहे कर हैं सीजीनेट वालो-
डगरिया मत रोको सीजीनेट वालो...

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: MANDALA MP PANCHU MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ...कविता-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भागवती केवट एक कविता सुना रही हैं:
चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ-
चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ-
चाह नहीं सम्राटों के शव पर हे हरि डाला जाऊँ-
चाह नहीं देवों के सिर पर चढूँ भाग्य पर इठलाऊँ-
मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक-
मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने, जिस पथ पर जावें वीर अनेक...

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

तीना ना मोर नानो रे, तीना नाना मोर नान रे...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-खोड़गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ईतवारु एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
तीना ना मोर नानो रे, तीना नाना मोर नान रे-
साड्डी पुर सार ते तोर चल्ले मदेर रेयो-
ओहोर चल्ले मांदर रे-
अप्पन मंदन देश ते हन्नोर बार केवे-
तीना ना मोर नानो रे, तीना नाना मोर नान रे...

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG GONDI NRAYANPUR PANCHU MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

पाईप लगवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

पथरापारा, ग्राम-बर्गीडीह, पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुंदरलाल, रामजीत और नुर्मनिया बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 8 के पथरापारा के हैण्डपंप में पाइप की कमी के कारण पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है, जिसके कारण पानी की समस्या हो रही हैं, पारा में 12 घर है, लोगो ने गाँव के सरपंच को इस संबंध में कई बार आवेदन दिया है लेकिन सरपंच ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये ग्रामवासी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PHE@8120171919, 7079033444, सरपंच@6264452785, सचिव@9754812947. संपर्क नंबर@9646785519.

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी घरेलु रोग उपचार-

प्रयोग आश्रम तिल्दा, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य किरपा राम साहू जो पारंपरिक वैद्य प्रशिक्षण में शामिल हुये हैं, बच्चो को पीलिया बीमारी होने पर घरेलु उपचार बता रहे हैं, एक चुटकी हल्दी फूल का पाउडर, एक चम्मच घी और एक चम्मच अमरबेल का रस लें| सभी को मिलाकर गर्म करें, उसके बाद ठंडा कर लें, ठण्डा होने पर उसे बच्चे के शरीर पर लगाने से पीलिया बीमारी में आराम मिल सकता है, इस दवा का उपयोग तीन-तीन दिन के अंतराल में करना है, दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क कर जानकरी लें : किरपा राम साहू@7389428342.

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »