स्वास्थ्य स्वर : दांत में सडन या कीड़े लग जाने पर घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दांतों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| यदि किसी के दांत में कीड़े लग गये हों, तो लघुकंटकारी के फल को इकठ्ठा कर लें| उसे तेल या घी में भिगो लें| फिर गोबर के कंडे के आग पर रखना है| जब धुआं होने लगे, तब एक छिद्र वाले बर्तन से ढक देना है, और उसमे मुह लगाकर धुआ को लेना है| उसे अंदर नहीं निगलना है| उसके बाद पानी भरे थाली में मुंह खोलना है| जिससे सारे कीड़े बर्तन में गिर जायेंगे| इससे आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण शिक्षा और पोषण से बंचित है बच्चे ... कृपया मदद करें

आश्रित-डेगुरजाम, ग्राम+पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) हरीसिंह धुर्वे बता रहें है की उनके गांव में 42 बच्चें है,पूरक पोषण व शिक्षा से वंचित है,आंगनबाड़ी नही होने के कारण बच्चें पढ़ नहीं पा रहे है,
इसके लिए जिला अधिकारी को अनुरोध किया गया है,लेकिन आंगनबाड़ी भवन निर्माण नही हुआ है,अतः सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं,कि दिये गये नंबरों पर बात कर आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने में मदद करें: महिला बाल विकास अधिकारी@7000147233.परियोजना @9981134308. परीक्षक@9109908363,

Posted on: Jul 13, 2019. Tags: HARISINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

नाने-नाने बूंद पानी बरिसला निरा...गीत

ग्राम-कोट्या,विकासखंड-प्रतापपुर,जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है :
नाने-नाने बूंद पानी बरिसला निरा-
कहाँ जगे भिजथोही राम रघुविरा-
नदी नला बहे रे तिरंगा झंडा गाड़े-
आओ थे राइ मुनि अपन फुलवारे-
उचे पर्वत रे देख रघुराई पानी सुभ्री दुओ माते है लड़ाई-
नाने-नाने बूंद पानी बरिसला निरा...

Posted on: Jul 13, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

रोजगार गारंटी में काम किये 2 साल हो गया, आज तक पैसा नही मिला है...कृपया मदद करें

ग्राम-इमलीटोला,पंचायत-बदना,तहसील-पंडरिया,जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी साथ में रामबाई बता रही है की रोजगार गारंटी के तहत तलाब में 6 सप्ताह काम किये थे 2 साल हो गया आज तक उसका पैसा नही मिला है,इसके लिए पंचायत में शिकायत किये लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है,पीड़िता सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पैसा दिलाने में मदद करें:सरपंच@9685685936. सचिव@7898127988.संपर्क@8435231568,

Posted on: Jul 13, 2019. Tags: RAMBAAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड रहने के बावजूद 5 सालों से नही मिल रहा राशन ...बनी बुता कर खरीदते है राशन -कृपया मदद क�

ग्राम-इमलीटोला, पंचायत-बदना, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी साथ में रामबाई बता रही है,की उसका राशनकार्ड बना है,लेकिन 5 साल से उसको राशन नही मिल रहा है,राशनकार्ड को सचिव सेल्समैन को दिखाऐ बोले सूचि से मेल नही होता है,सचिव सरपंच बोले नया बना देंगे,लेकिन आज तक नही बना हैl बनी बुता करके उसी राशन दुकान से 16 रुपये किलो चावल खरीद कर अपना जीवन यापन कर रहे है,इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं,दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9685685936. सचिव@7898127988.संपर्क@8435231568,

Posted on: Jul 13, 2019. Tags: RAMBAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »