सुख के सब साथी दुःख में न कोई...गीत-
ग्राम-पपरौडी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक गीत सुना रहे हैं:
सुख के सब साथी दुःख में न कोई-
मेरे राम मेरे राम-
तेरा नाम इक सांचा दूजा न कोई-
जीवन आनी जानी छाया-
झूठी माया झूठी काया-
फिर काहे को सारी उमरिया पाप की गठरी ढोये...(AR)
Posted on: Mar 03, 2021. Tags: ANUPAPUR MP SONG SONU RATHOUR
हे दुनिया के रखवाले...गीत-
जिला-प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश) से बलकरण एक गीत सुना रहे हैं:
हे दुनिया के रखवाले-
तूने दर्द भरे मेरे नाल-
आस निरास के दो रंगों से-
दुनिया तूने सजाये-
नइया संग तूफान बनाया-
मिलन के साथ जुदाई जा देख लिया हरजाई...(AR)
Posted on: Mar 02, 2021. Tags: BALKARAN PRATAPGADH UP SONG
गौरी के लाल गजानंद स्वामी...गीत-
ग्राम-डोतमा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से मानसराम यादव एक गीत सुना रहे हैं:
गौरी के लाल गजानंद स्वामी-
जय होवय तोर न-
अष्ट सिद्ध नौ निधि के दाता-
लाज ला रख ले न-
गौरी के लाल गजानंद स्वामी... (AR)
Posted on: Mar 02, 2021. Tags: CG JANJGIR CHMAPA MANASRAM YADAV SONG
छोटी मोटी माई के मंदिरिया...देवी गीत-
जिला-प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से अजय प्रजापति एक गीत सुना रहे हैं:
छोटी मोटी माई के मंदिरिया-
निहुरी गोड कैसे के लागी जी-
कंचन थाली कपुर के बाती-
कपुर की बाती कपुर की बाती-
असरा के दियना जराउलि दिन राती...(AR)
Posted on: Mar 01, 2021. Tags: AJAY PRAJAPATI BHAKTI SONG PRAYAGRAJ UP
परमेश्वर वचन...
जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से कृष्णा कुमार कन्हैया एक परमेश्वर वचन सुना रहे हैं,
धन्य है वह मनुष्य, जो दुष्टों की सलाह नहीं मानता, पापियों के मार्ग पर नहीं चलता और अधर्मियों के साथ नहीं बैठता, जो प्रभु को हृदय से चाहता और दिन-रात उसका मनन करता है| वह उस वृक्ष की तरह है, जो जलस्रोत के पास लगाया गया, जो समय पर फल देता है, जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। वह मनुष्य जो भी करता है, सफल होता है। दुष्ट जन ऐसे नहीं होते, वे पवन द्वारा छितरायी भूसी के समान हैं। न्याय के दिन दुष्ट नहीं टिकेंगे, पापियों को धर्मियों की सभा में स्थान नहीं मिलेगा| क्योंकि प्रभु धर्मियों के मार्ग की रक्षा करता है, किन्तु दुष्टों का मार्ग विनाश की ओर ले जाता है।
