हैण्डपंप से गंदा पानी निकलता है, 1 किलोमीटर दूर पानी के लिये जाना पड़ता है...
ग्राम-एमुलूरु, पंचायत-मलबोतु गुडम, तहसील-अश्वापुरम, भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से गुंडी संतोष बता रहे है कि उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में 30 परिवार रहते हैं, पारा में नया हैण्डपंप लगा है लेकिन उसमे गंदा पानी निकलता है, लोगो को एक किलोमीटर दूर से नदी का पानी लाना पड़ता है, जिसके कारण पानी लाने में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7288080562. MRO@9701346976, PO@9490957005. (169961) NM
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GUNDI SANTHOSH TELANGANA WATER PROBLEM
गाँव में लोगो के पास काम नहीं है, सरकार लोगे के रोजगार की व्यवस्था करे...अपील-
ग्राम-छ्परिहा, पंचायत-मदरी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अक्षयलाल बता रहे हैं कि गाँव में लॉकडाउन के कारण किसी को काम नहीं मिल रहा है, जिसके कारण जीवन यापन में दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि गाँव के लोगो को काम दिलाया जाय जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें: संपर्क नंबर@9584996956, 9522117916. (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: AKSHAYLAL ADIVASI CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
नवाजिया वैद क्या जाने, मुझे दिल की बीमारी है...गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं:
नवाजिया वैद क्या जाने-
मुझे दिल की बीमारी है-
कभी कफ़ रोग बतलावे-
कभी तासीर गर्मी की-
जिगर का हाल-
मेरा तू नहीं जाने अनाडी है... (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दुपलेपन की समस्या का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दुबले होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सतावर के जड़ का एक चम्मच चूर्ण लें, उसके बाद एक गिलास दूध
लेकर गर्म करें और उसमे एक छोहारा डाल लें, दूध अच्छे से पकने के बाद ठण्ड कर लें और छोहरा को सेवन करें, उसके बाद दूध में एक चम्मच शहद और हल्दी मिलाकर, सतावर के चूर्ण का सेवन करें और दूध पियें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं | संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
हम बच्चे भारत के आशा भारत कि सन्तान हैं...देश भक्ति गीत
जिला-बलरामपुर (छत्तीगढ़) से संध्या खलको हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक देश भक्ति गीत सुना रही है:
हम बच्चे भारत के आशा-
भारत कि सन्तान हैं-
हम आकाश के उज्वल तारे-
धरती के अभिमान हैं-
हम बच्चे भारत के आशा-
भारत कि सन्तान हैं CS
