ढूढू सारी दुनिया न पाऊं घनश्याम को...गीत-
ग्राम-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक एक गीत सुना रही हैं :
ढूढू सारी दुनिया न पाऊं घनश्याम को-
मन को न भये वई करू घनश्याम को-
बड़े ही दयालू हैं ये बड़ो दिलदार-
सांच दरबार के सांच दरबार-
कोई नहीं ऐसे जैसे श्याम सरकार-
दुःख की घड़ी में जो भी श्याम को बुलावे-
दौड़े दौड़े आये वहां देर न लगावे...
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER VIDYA NAYAK
काम किये 3 साल हो चुके हैं, पैसा नहीं मिल रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम-बांसा टोला, पंचायत-कान्दावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| रोजगार गारंटी योजना के तहत गाँव में सड़क का निर्माण कराया गया था| जिसमे सुमन लाल और छोटे लाल ने काम किया था| जिसका पैसा नहीं मिला है| काम किये 3 साल हो चुके हैं| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : रोजगार सहायक@9669514835, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7440279833.
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKER PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
माँ से कहने लगी यूं ही देखूंगा मै...गीत-
ग्राम-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक एक गीत सुना रही हैं :
माँ से कहने लगी यूं ही देखूंगा मै-
देख के अब तो परना में लौटूंगा मै-
बोले माँ ये इधर बोलेगा तू किधर-
माँ ने पूछा तो ऐसा वचन दे दिया-
जो भी हारेगा उसका सहारा बनू-
वचन से कभी पीछे न हटूं...
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER VIDYA NAYAK
स्वास्थ्य स्वर : रक्त विकारो को दूर करने का घरेलु नुस्खा-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा रक्त विकार से होने वाले समस्या, चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 2 तोला मुनक्का को एक गिलास पानी में भिगोकर रात को रख दें| सुबह उसे मिसलकर 5 ग्राम त्रिफला के साथ पीने से लाभ हो सकता है| दूसरा बर के 25 ग्राम कोमल अंकुरों को पीसकर उसमे बराबर मात्रा में बकरी का दूध और पानी मिलाकर उबालकर छानकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
मानुष तन ला पाईस, लेकिन सब जंगल झाड़ ला उजाड़ दिहिस...कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पाया एक कविता सुना रहे हैं :
मानुष तन ला पाईस-
लेकिन सब जंगल झाड़ ला उजाड़ दिहिस-
बरखा पानी झुराय-
आज नगर फार लागत नईया-
साथी जंगल झाड़ ला बचाये-
बरखा पानी ला पाये-
अउ जंगल झाड़ ला काटे...
