शंकर जी के मंदिर जाबय...गीत-

ग्राम-लफंदा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ननकी देवी एक गीत सुना रही हैं:
शंकर जी के मंदिर जाबय-
गौरा का मनाईबै-
गौर जी से मांगब बरदान जी-
पहला मगन मांगब मांगी के सिंदुरवा-
सिंदूर अमर होई जाई जी-
शंकर जी के मंदिर जाबय-
गौरा का मनाईबै-
गौर जी से मांगब बरदान जी...(AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: MP NANKI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 36 घर है बिजली नहीं है, शिकायत करने पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-बुडुगुला, पंचायत-बुग्गा, ब्लाक-मनुगुरु, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से वेट्टि गंगाराजु बता रहे हैं कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, गाँव में 36 घर है, छोटा सोलर लाइट का उपयोग करते हैं, बिजली न होने के वजह से रात के समय बहुत दिक्कत हो रही है, MRO कार्यालय के पास दो तीन बार आवेदन पत्र दिये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात कर बिजली की समस्या हल करने में मदद करें :संपर्क@7660896476. सरपंच@8185954200, उपसरपंच@8500596609, MRO@9866519557, PO@9490957005. (170106) NM

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ELECTRICITY PROBLEM WETTI GANGARAJU

Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 24th June 2020...

गोतियालोर नेडं नमाठ पैसीन वतोरोम बुलटू रेडियो बोदेन प्रस्तुत किनतोरोम। नना मोहन यादव अनिन नना सौते दुग्गा ईद बुल्टू रेडियो कार्यक्रम ते सरकार ता योजना गरीब पिलान्ग नून्ग हास्टल ता सुविधा हिनता। अनिन नार तोड़ गरीब मानवड बद-बद मुश्किल ते गुजरी केड़तोड़ | ईदेना बारे ते चर्चा कितोरोम। अनिन ईपने मानेय पाटान्ग बरा ओनतोर वडकिनतोर सन्देश तून निमा सी जी नेट ता टोल फ्री ता नम्बर 08050068000 अनिन आदिवासी स्वारा 7477288111 ते मिस्काल किसीन केन्ज परतोरिय अनिन www.cgnetswara.Org ते डाउनलोड किया परतोरीर। बोद इलाका ते इंटरनेट ता सुविधा हिल्लो ।इदेन ब्लूटूथ ते शेयर किसीन केन्ज परतोरीर। स्मार्ट फोन ते बुल्टू एफ ता उपयोग किसीन संदेश केन्ज चोर अनिन रिकार्ड किनतोर।

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHAMRAGAD BULTOO DUGGA GADCHIROLI GONDI MOHAN REDIO SAITE YADAV

पिछले साल मई-जून से बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम, पोस्ट-रामगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव गुड टोला का बिजली ट्रांसफ़ॉर्मर पिछले साल मई-जून महीने से जल गया है, जिसके लिये उन्होंने आवेदन दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है और कोई बिजली कर्मचारी भी देखने नहीं आया | इसलिये साथी सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354982032. J.E@6262045312. बिजली कर्मचारी@9753602031. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CG KOREYA ELECTRICITY PROBLEM SANJIV KUMAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

लोगो के पास आवास नहीं हैं, रोज़गार नहीं है...

ग्राम-सपरिहा, पंचायत-मदरी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अक्षयलाल आदिवासी बता रहे हैं कि गाँव में बेरोजगारी की समस्या है, सभी बाहर जाकर काम कर जीवन जी रहे थे, लेकिन अब वापस आ गये हैं, गाँव जंगल में बसा है, पंचायत में काम नहीं मिल पाता है, लोगो के पास रहने के लिये आवास की समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9522117916. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: AKSHAYLAL ADIVASI CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »