नोएडा : मेरी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
सुभाष मुर्मू जिला पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल के रहने वाले है, अभी वे गौतम बुद्ध नगर सेक्टर 87 फेस-2 नयागाँव गली नम्बर-4 में अपने परिवार के साथ रहते है, उनके परिवार में 5 लोग है उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, खाने को राशन नहीं है बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों पर राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8860302752. (169223)
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG SUBHASH MURMU VICTIMS REGISTER
नोएडा : मैं कम्पनी में सफाई कर्मचारी हूँ लॉकडाउन में कम्पनी बंद है, खाने की समस्या हो रही है...
जोगिन्दर शाहजहाँपुर बदायु उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, अभी वे वाजिदपुर सेक्टर 135 गौतम बुद्ध नगर नोएडा में अपने परिवार के साथ रहते है, उनके 3 बच्चे है और उनकी पत्नी है, वे कम्पनी में सफाई कर्मचारी थे लेकिन लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद हो गई है, राशन नहीं है, खाने पीने की समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9667758067. (169222)
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JOGINDAR NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में मथुरा रिफायनरी में फंसे थे सीजीनेट में शिकायत करने पर सही सलामत घर पहुँच गए...
संतोष कुमार यादव ग्राम फुलमजरा जिला रीवा मध्य प्रदेश से बता रहे है कि वे उत्तरप्रदेश में मथुरा रिफायनरी के 9 नंबर गेट में लोकडाउन के कारण फंसे थे,पर अभी हम लोग अपना घर आ गए है, सीजीनेट में रिपोर्ट करने के बाद मथुरा के कलेक्टर ने उनके लिए वाहन की व्यवस्था की और उन्हें बॉर्डर तक छुड़वाया | उनको घर आने में दो दिन का समय लगा | रास्ते में खाने पीने की भी सुविधा मिलती रही पर हम लोग अपनी सुरक्षा के हिसाब से बाहर का भोजन नहीं ग्रहण किये और सही सलामत गाँव पहुच गये है, लोगो का मदद भी मिला धन्यवाद सभी को, संपर्क @6398610380.
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA IMPACT MATHURA UP SANTOSH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
चंदौली : लॉकडाउन के कारण खाने पीने की समस्या हो रही है, काम भी बंद हो गया है, कृपया मदद करें...
सगीरा खानम उत्तरप्रदेश जिला-चंदौली चांदनी मार्किट सतपोकड़ी में किराया के मकान में रहते है, बता रही है कि उनको खाने पीने की समस्या हो रही है, उनके पति का काम भी बंद है, उन्होंने प्रधान से मदद मांगे थे उन्होंने भी मदद करने से मना कर दिए और किसी से मदद मागने पर कोई मदद नहीं करते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9682289344. (169107)
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CHANDAULI UP CORONA PROBLEM SAGIRA KHANAM SONG VICTIMS REGISTER
मिर्जापुर : मैं दोनों आँखों से दिव्यांग हूँ, राशन नहीं है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम-करसा, पोस्ट-कछुवा, जिला-मिर्जापुर उत्तरप्रदेश से सुनील कुमार बता रहे है कि वे दोनों आँखों से दिव्यांग है, उनके परिवार में और भी लोग है जो विकलांग है | उनके घर में खाने के लिए आटा, चावल कुछ भी राशन नहीं है, खाने की बहुत दिक्कत हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियो से मदद की अपील कर रहे हैं : संपर्क नम्बर@9369702501. (169073)
