अहंकार...कहानी

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
दो हष्ट फुष्ट बैल बुमरिन सामान की बैलगाड़ी खींच रहे थे
दोनों बैलो के बीच एक कुत्ता भी चल रहा था उसका अहंकार की गाड़ी बैल नही मै खींच रहा हूँ चाल में उसकी सोंच साफ साफ झलक रही थी|
गाड़ीवान ने अपनी चाबुक बैलो को मारने की वजह कुत्ते को मारी
मार पड़ते ही कुत्ता वहां से दुम दबाकर भागा
और उसे अहसास हो गया की असल में गाड़ी बैल खींच रहे थे उसका अहंकार मिट चुका था झूठ के साथ पहले अहंकार पनपता है पर सच के सामने आते ही छड भर में चूर चूर हो जाता है |

Posted on: Apr 26, 2021. Tags: BARWANI MP STORY SURESH KUMAR

वाणी बदलो...कहानी-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
एक कोयल आम के पेंड पर बैठी थी
एक कौआ तेज रफ्तार से उड़ कर जा रहा था
कोयल ने पूछा भैया कहाँ भागे जा रहे हो
कौआ बोला बहन इस देश को छोड़ कर विदेश जा रहा हूँ
क्यूंकि यहाँ मेरा सम्मान नही है जहाँ पर बैठता हूँ वहीं से उडा दिया जाता हूँ...(AR)

Posted on: Apr 25, 2021. Tags: BARWANI MP STORY SURESH KUMAR

किताबे कुछ कहना चाहती है...कविता-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार कविता सुना रहे हैं:
किताबे कुछ कहना चाहती है-
तुम्हारे पास रहना चाहती है-
किताबों में रॉकेट का राज है-
किताबों में साइंस की आवाज है-
किताबों में इतना बड़ा संसार है...(AR)

Posted on: Apr 24, 2021. Tags: BARWANI MP STORY SURESH KUMAR

Impact : राशन कार्ड बनने पर आभार-

ग्राम-कोलूपारा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजेश कुमार मडकामी बता रहे हैं उन्होंने 6 माह पहले राशन कार्ड की समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, लक्ष्मी बाई के नाम से राशन कार्ड नहीं बना था, अब उनका राशन कार्ड बन चुका है| कार्ड बने 2 सप्ताह हो चुके हैं, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|

Posted on: Apr 13, 2021. Tags: BASTAR CG IMPACT STORY RAJESH MADKAMI

जैसे करोगे वैसे भरोगे...कहानी-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से बिरेन्द्र गंधर्व एक कहानी सुना रहे हैं:
हंस और कौए में गहरी दोस्ती थी एक दिन कौए ने हंस को भोजन पर आमंत्रित किया अपने घर में और कहा की भाभी को भी लेते आना हंस हंसनी कौए के घर पहुंचे भोजन के लिये बहोत आनंद आया बहोत देर तक गप शप भी होती रही इसके बाद हंस ने कहा अब हम चलते हैं आप भी आना हमारे घर भाभी को भी लेके आना| (AR)

Posted on: Apr 08, 2021. Tags: BIRENDRA GANDHARV CG RAJNANDGAON STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »