Scholarship news for students and youth in Gondi: 25th July 2018 -
छात्रवृत्ति राष्ट्रीय स्तर
1.एम-स्कॉलरशिप 2018 – 2.द टीजीईएलएफ एजुकेशन प्राइज़ 2018 – 3.ग्रीन ओलम्पियाड, टीईआरआई 2018 –
आवेदन कैसे करें इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन हेतु लिंक:http://www.b4s.in/cgs/GOT1
सीजीनेट स्वर पर प्रसारित होने वाली इन सभी छात्रवृत्तियों, प्रतियोगिता व फैलोशिप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस फोन नंबर 852 748 4563 पर बात कर सकते हैं।
Posted on: Jul 25, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS
Today's news from newspapers in Gondi : 24th July 2018...
1.जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 23 जुलाई से खेत चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता खेतों में किसान के साथ काम करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह ले जाएंगे।
2.छत्तीसगढ़ के सुकमा और दक्षिण बस्तर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं सुकमा जिले में शबरी नदी उफान पर है, जिसकी वजह से झापरा पुल के 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है |
3.छत्तीसगढ़ के कोरबा के केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन सिंचाई कॉलोनी, दरारी के पास अनियंत्रित होकर 30 फुट नीचे पुल से गिर पड़ी. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त वैन में 15 बच्चे सवार थे|
4.एक निजी आयोजन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ को देखने के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़ ने पंडरी मेन रोड में जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि प्रशंसकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
5.छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री ‘कोरिया कुमार’ डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उनके पार्थिव शरीर को वाहन में रखकर नगर भ्रमण कराया गया. कोरिया पैलेस बैकुण्ठपुर में डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का अंतिम संस्कार होगा|
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS RAMESH KUNJAM
Today's news from newspapers in Gondi : 22nd July 2018...
1.जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 23 जुलाई से खेत चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता खेतों में किसान के साथ काम करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह ले जाएंगे। इस अभियान का समापन 29 जुलाई को हरेली के मौके पर होगा|
2.छत्तीसगढ़ के सुकमा और दक्षिण बस्तर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं सुकमा जिले में शबरी नदी उफान पर है, जिसकी वजह से झापरा पुल के 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है. बाढ़ के चलते सुकमा जिले का संपर्क सीमावर्ती राज्य ओडिशा से कट गया है|
3.छत्तीसगढ़ के कोरबा के केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन सिंचाई कॉलोनी, दरारी के पास अनियंत्रित होकर 30 फुट नीचे पुल से गिर पड़ी. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त वैन में 15 बच्चे सवार थे. हादसे में सभी बच्चों को चोटें आईं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है|
4.एक निजी आयोजन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ को देखने के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़ ने पंडरी मेन रोड में जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि प्रशंसकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा|
5.छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री ‘कोरिया कुमार’ डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उनके पार्थिव शरीर को वाहन में रखकर नगर भ्रमण कराया गया. कोरिया पैलेस बैकुण्ठपुर में डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का अंतिम संस्कार होगा|
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS RAMESH KUNJAM
अभी तो चलना है क्योंकि सफ़र दूर तक है...कविता
ग्राम पंचायत-पढ्गी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक कविता सुना रहे है:
अभी तो चलना है क्योंकि सफ़र दूर तक है-
मंजिल का तो पता नहीं पर नज़र दूर तक है-
कल कुछ पल के लिए जो गुफ्तगू हुई उनसे-
कोई भले ही न जाने पर ये खबर दूर तक है-
मत छुआ कर किसी भी अनजान आदमी को-
आज हर इंसान के बितर जहर दूर तक है-
हर रोज एक कटी पतंग मेरी छत पर आती है-
इशारा उसका भी यही है की शहर दूर तक है-
रुख मोड़ लिया है प्रेम ने,इर्ष्या के बहाव में-
नफरत से भरी नदी की लहर अब दूर तक है-
सुरीली आवाज से कोयल अब न गाएगी गीत-
कौओ का भी उससे सियासी कहर दूर तक है-
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: MADHYA PRADESH POEM RAMESH PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER
जब से गोटुल बंद हुआ है तब से हमारा समाज पिछड़ गया है... (गोंडी भाषा में)
उत्तम आतला के साथ में जुड़े है, रमेश कोरचा जो तहसील-कुर्खेडा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से है वे गोंडी भाषा के गीत संगीत और रीति रिवाज के बारे में जानकारी दे रहे है, वे बता रहे है कि हमारे गोंडी गीतों का बहुत पुराना इतिहास है | लेकिन आज की युवा पीडी फ़िल्मी गीतों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है| उससे लोग गलत रास्ते की तरफ बढ़ रहे है | पहले गोटुल हमारी शिक्षा का बहुत अच्छा माध्यम था उसमे लोग अपने विचारो का अदान प्रदान करते थे | एक सम्पूर्ण न्याय पद्धति थी उससे हमारी गाँव की रक्षा भी होती थी | लोग रात के 12-1 बजे तक गोटुल में खेलते रहते थे उससे गाँव की देखभाल होती थी | जब से गोटुल बंद हुआ है तब से हमारा समाज पिछड़ गया है | आज की नई पीडी में माँ बाप भाई बहन कोई रिश्ते को नहीं मानते है|
