अरे द्वारपालों कहना से कह दो...भजन-

जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गोपाल सूर एक भजन सुना रहे हैं :
देखो देखो यह गरीबी, यह गरीबी का हाल-
कृष्ण के दर पे यह विशवास ले के आया हूँ-
मेरे बचपन का दोस्त हैं मेरा श्याम-
येही सोच कर मैं आस ले कर के आया हूँ-
अरे द्वारपालों कहना से कह दो-
दर पे सुदामा गरीब आ गया है-
भटकते भटकते ना जाने कहाँ से-
तुम्हारे महल के करीब आ गया है...

Posted on: Aug 05, 2019. Tags: CG GOPAL SUR KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

बाउंड्रीवाल नहीं होने से स्कूल में समस्या होती है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-कुकदुर, पोस्ट-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहन बंजारे बता रहे हैं| स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है| जिसके लिये वे संबंधित अधिकारियों को देते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चे स्कूल से बाहर चले जाते हैं| जो पौधे लगाये जाते हैं| उनको पशु खा जाते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: शिक्षा अधिकारी@9575748402. संपर्क नंबर@9753633429.

Posted on: Aug 05, 2019. Tags: ARATI YADAV CG KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वस्थ्य स्वर : शारीरिक कमजोरी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शारीरिक कमजोरी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जंगली काकोरा का 50 ग्राम फल को 300 ग्राम पानी में उबाले| जब पानी 50 ग्राम बच जाये , तब उसे सुबह शाम सेवन करें| लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नमक, शक्कर का प्रयोग कम करें | नशा ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच दी गांधी@ 9111061399.

Posted on: Aug 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

होली पर्व का एक किस्सा...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है कि अकबर हुमायु, जहाँगीर, शाहजहाँ, बहादुर शाह, जफर होली आने के पहले से ही रंग उत्सव की तैयारी शुरू कर देते थे | अकबर के महल में सोने और चंडी के बड़े-बड़े बर्तन में केवे और केसर युक्त रंग घोला जाता था| राजा अपनी बेगम और सुन्दरियों के साथ होली खेलते थे| शाम को महल में ठंडाई और मिठाई पानी इलाइची से मेहमानों का सिखबाल होता था | मुसायरे, कव्वालियो नृत्य गानों की महफ़िल जमती थी| इतिहास में जिक्र है कि जहाँगीर के समय में भी महफ़िल एक होली का भी भव्य कार्यक्रम होता था| साधारण नागरिक भी बादशाह पर रंग डालते थे शाहजहाँ तो होली को ईद गुलाबी के रूप मनाये करते थे|

Posted on: Aug 05, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

रही रही मदन सतावे ना...गीत-

ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव नागपंचमी के अवसर पर एक गीत सुना रहे हैं :
सावन मास नींद नहीं आवे-
रही रही मदन सतावे ना-
जब-जब कारी गिरे बदरिया-
सिहरे ना जुक बदन सवारिया-
मनवा मोर बड़ा भरमावे-
रही रही मदन सतावे ना...

Posted on: Aug 05, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »