श्री राधे राधे, कृष्णा कृष्णा गोविन्द गोविन्द गावेला...भजन-
ग्राम-सारंगपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल जी एक भजन सूना रहे हैं:
श्री ठाकुर के बानी जीवन के कहानी-
चारों युग में चलेला-
श्री राधे राधे, कृष्णा कृष्णा-
गोविन्द गोविन्द गावेला-
माता पिता शिवचंद्र हमनीकर-
माता पिता मोहनी-
सुश्री बाला आयनी ओकर संगनी-
श्री राधे राधे, कृष्णा कृष्णा-
गोविन्द गोविन्द गावेला...
Posted on: Jun 29, 2020. Tags: NANDLAL CG BHAJAN
दुआए और आशीर्वाद ले तबियत से...जीवन उपयोगी पंक्तियाँ-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व कुछ जीवन उपयोगी पंक्तियाँ सुना रहे हैं :
पेड़ से गिर पहाड़ से गिर-
चाहे तो आसमान से गिर-
पर मत गिर कभी-
दुनिया की नजरों से-
नजरों से गिरा व्यक्ति-
बदी की और जाता है-
अगर जीना है तो – दुआए और आशीर्वाद ले तबियत से...
Posted on: Jun 29, 2020. Tags: VIRENDRA GANDHARV CG
गाँव में बिजली नहीं है, जंगल के पास रहते हैं, रात के समय दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सरवनबोड कालनी, ब्लाक-टेकुलपल्लि, जिला-भद्रादि कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से माड़वी रवि बता रहे है कि गाँव में बिजली की समस्या है | गाँव में 18 साल से रह रहे हैं, गाँव में बिजली लगाने का सरकार से अनुमति हुआ था लेकिन वन विभाग के अधिकारी मना करते है, जंगल के पास रहते हैं, रात के समय दिक्कत हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें :संपर्क M.R.O@9701346975, P.O.@9490957005. माड़वी रवि@9177072402. (170371) NM
Posted on: Jun 28, 2020. Tags: KOTHAGUDEM TELANGANA MADAVI PROBLEM BHADRADI RAVI ELECTRICITY
राम को कोई खबर लेता भी नहीं है...गीत-
ग्राम-कोटवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सन्नो देवी एक गीत सुना रही हैं:
राम को कोई खबर लेता भी नहीं है-
राम बिना मुझसे रहो जाता नहीं-
राम को कोई खबर लेता भी नहीं है-
राम बिना मुझसे रहो जाता नहीं... (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: MP REWA SANNO DEVI SONG VICTIMS REGISTER
मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, दवाओं का छिड़काव और मच्छरदानी दिलाने में सहयोग करें...
ग्राम-बितनपुर, पंचायत-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में मच्छरों के प्रकोप से होने वाली समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी मुकेश कुमार परस्ते बता रहे हैं कि बारिश के होने से गाँव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि इसके नियंत्रण के लिये मच्छरदानी वितरण किया जाये और दवाओं का छिड़काव किया जाये और कुआँ में जो गंदा पानी हो चुका है, उसे साफ करने के लिये दवा डाला जाये जिससे निवासी बीमार न हों| संपर्क नंबर@9754815101. कलेक्टर@6266562658. (170378) (AR)
