काम नहीं, पैसे ख़तम, सरकार से अनुरोध है कि हमें अपने घर वापस रीवा जाने की मदद कर दे...

मैं संतोष कुमार यादव, ग्राम फुलमजरा जिला रीवा मध्यप्रदेश से | हमारा मोबाइल नंबर है 6398610380 | मैं यहां मथुरा रिफाइनरी के 9 नंबर गेट के पास फंसा हूँ भगवती कॉलोनी में | काम नहीं है | परिवार के साथ फंसा हूँ | किसी तरह दो महीना चला लिया अब नहीं हो पा रहा, पैसे ख़तम हो गए हैं | कोई मदद नहीं करता है | सरकार से अनुरोध है कि हमें अपने घर वापस रीवा जाने की मदद कर दे | मकान मालिक दो महीने का किराया मांग रहा है | कोई नहीं सुनता कोई मदद नहीं करता, बाहर निकलते हैं तो पुलिस मारती है पंचायत वाले भी कोई मदद नहीं करते | संतोष कुमार यादव@6398610380. (166437)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA Mathura UP

Impact: लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसे हैं, खाना की समस्या दूर हुई...

नयागाँव, सेक्टर 87, नोयडा, उत्तर प्रदेश से अरमान आलम (माता) सोनिया खातून बता रही हैं कि वे बिहार के रहने वाले हैं, लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ फंसे हैं, उनके पास खाने की व्यवस्था नहीं थी, खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उन्हें खाना मिल गया है| इसलिये वे
मदद करने वाले सभी सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं संपर्क नंबर@9262378041.

Posted on: May 05, 2020. Tags: ARMAN ALAM CORONA IMPACT STORY NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

मज़दूर वापस आने के लिए ई फॉर्म कैसे भरें यह विस्तार से कृपया मोबाइल रेडियो पर सिखा दीजिए...

मैं शिवशंकर उपाध्याय, कैमूर बिहार से | मैं डभौरा रीवा से विवेचना का धन्यवाद देना चाहूंगा जो मज़दूरों को वापस लाने के लिए निशुल्क फॉर्म भर रही है | मेरा उनसे अनुरोध है कि वे फॉर्म को कैसे भरना है यह विस्तार से बता दें तो कुछ लोग वह सुनकर अपना फॉर्म खुद भी भर सकेंगे | आप लोगों ने बिहार के शिक्षकों की हड़ताल की खबर प्रसारित की उसके लिए धन्यवाद देना चाहूंगा | मैं आप सभी से साझा करना चाहूंगा कि हम लोगों की हड़ताल अब सरकार के साथ समझौते के बाद ख़त्म हो गयी है | धन्यवाद | शिवशंकर उपाध्याय@8581810666(166429)

Posted on: May 05, 2020. Tags: BIHAR CORONA KAIMUR

गुजरात से लौटे मजदूर परिवारों को क्वैरेंटीन में रखा गया पर पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा...

ग्राम-फुलमजरा, पंचायत-कोनी, थाना-अतरैला, ब्लॉक- जबा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, गाँव में गुजरात से 17 मजदूर परिवार जो काम करने गये थे वापस लौटे हैं, उन्हें क्वैरेंटीन में रखा गया है पर पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है सभी गरीब परिवार से हैं किसी के पास खाने की व्यवस्था नहीं है, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मदद के लिये निवेदन किया लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली है, सचिव@9179826372 फोन नहीं उठा रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर लॉकडाउन ख़त्म होने तक रहने खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9558033040.(166404)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY BAHADUR YADAV

मैं लॉकडाउन में फंसी हूँ मुझे राशन की मदद चाहिए, मेरे पास खाने के लिए नहीं है...

हैलो सर मैं यूपी उत्तरप्रदेश जिला प्रतापगढ़ जिले से पूना आई हूँ | मुझे मदद चाहिए | मैं पुणे में नगर रोड, खांडेल नगर, लोहगांव में रहती हूँ | मेरा नाम है सुनीता सरोज | मैं लॉकडाउन में फंसी हूँ मुझे राशन की मदद चाहिए | मेरे पास खाने के लिए नहीं है | उम्मीद है आप मेरी रिकॉर्डिंग सुनेंगे और मुझे मदद भेजेंगे | सुनीता सरोज@9284287606. (166428)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PUNE

« View Newer Reports

View Older Reports »