विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा...देश भक्ति गीत-
ग्राम-सरई माल, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से कुमारी धनेश्वरी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं :
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा-
सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा बरसाने वाला-
वीरों को हर्षाने वाला-
मातृभूमि का तन-मन सारा-
स्वतन्त्रता के भीषण रण में-
लख कर जोश बढ़े क्षण-क्षण में...
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: DINDORI KUMARI DHANESHWARI MP SONG VICTIMS REGISTER
आशुतोष सशांक शेखर चन्द्र मौली चिदंबरा...शिव भजन-
चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अक्षय कुमार सूर एक भजन गीत सुना रही हैं :
आशुतोष सशांक शेखर चन्द्र मौली चिदंबरा-
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू कोटि नमन दिगम्बरा-
निर्विकार ओमकार अविनाशी तुम्ही देवाधि देव-
जगत सर्जक प्रलय करता शिवम सत्यम सुंदरा-
निरंकार स्वरूप कालेश्वर महा योगीश्वरा-
दयानिधि दानिश्वर जय जटाधार अभयंकरा-
शूल पानी त्रिशूल धारी औगड़ी बाघम्बरी....
Posted on: Aug 09, 2019. Tags: AKSHAY KUMAR SUR CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
ऐ वतन-वतन मेरे आबाद रहे तू...देश भक्ति गीत-
चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अक्षय कुमार सूर एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ वतन-वतन मेरे आबाद रहे तू-
मै जहां रहूँ जहाँ में याद रहे तू-
मेरे वतन मेरे वतन-
तुझपे कोई गम की आंच आने नहीं दूँ-
कुर्बान मेरी जान तुझपे साथ रहे तू-
ऐ वतन-वतन मेरे आबाद रहे तू...
Posted on: Aug 09, 2019. Tags: AKSHAY KUMAR SUR CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
आवेदन जमा किया, लेकिन शामिल नहीं किया गया...मदद की अपील-
ग्राम-मौहरिया, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) प्रमोद कुमार साहू बता रहे हैं| उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला मौहरिया में अतिथि शिक्षक पद के लिये 6 जुलाई 2019 को आवेदन दिया था| जिस पर प्राचार्य बोले, जब रिक्त पद होंगे, तब फॉर्म शामिल कर लिया जायेगा| लेकिन उनका फॉर्म शामिल नहीं किया गया और रिक्त पदों की भर्ती कर दी गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर उनका आवेदन पत्र शामिल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9669426860.
Posted on: Aug 08, 2019. Tags: MP PRAMOD KUMAR SAHU PROBLEM SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
रिश्तो के सारे मंजर चुपचाप देखता हूँ...गीत-
चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अक्षय कुमार सूर एक गीत सुना रहे हैं :
रिश्तो के सारे मंजर चुपचाप देखता हूँ-
हांथो में सब के खंजर चुपचाप देखता हूँ-
जिसमे पला है मेरे बचपन का लमहा लमहा-
उजड़ा हुआ सबो घर चुपचाप देखता हूँ-
हांथो में सब के खंजर चुपचाप देखता हूँ-
रिश्तो के सारे मंजर चुपचाप देखता हूँ...
