करम डार तरी, करमा खेले बर आबे संगी...कर्मा गीत-
ग्राम-नीलकंठपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कर्मा त्यौहार पर एक गीत सुना रहे हैं :
करम डार तरी, करमा खेले बर आबे संगी-
कोन हर गीत गावे, कोन हर नाचे-
कोन हर गिरी-गिरी मांदर बाजा वे-
करम डार तरी, करमा खेले बर आबे संगी-
बबा मन गीत गावे, दादी हर नाचे-
ददा हर गिरी मांदर बजावे-
करम डार तरी, करमा खेले बर आबे संगी...
Posted on: Sep 11, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तै जवाब दे बे टूर...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
तै जवाब दे बे टूरी, मै गावत हों ददरिया जवाब दे बे-
कैसे के आमा डारे निहूरी-
ये दे रास्ता के रेंगैया देखत दिल में-
आईस रे सावन डारो नई हेरिस-
ये दे रास्ता के रेंगैया देखत दिल में-
अधी अधी रतिया के कैसन बाजार-
तै जवाब दे टूरी, मै गावत हों ददरिया जवाब दे बे...
Posted on: Sep 11, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
राम सुमरकर जीवन जोड़ा...भजन गीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट और दरबारी लाल एक कविता सुना रहे है:
राम सुमरकर जीवन जोड़ा-
हरी से नाता फिर क्यों तोड़ा-
आने से पहले इस जग में-
अपने प्रभु से क्या वादा किया था-
ध्यान धारूंगा सुमुरुंगा हर पल-
हर पल तुझको याद करूँगा-
हरी से नाता फिर क्यों तोड़ा-
समय गया नही थोड़ी है बाकी...
Posted on: Sep 11, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER
आर्ट एजुकेशन सेंटर, जहाँ महिलाये चूड़िया बनाती और प्रशिक्षण देती हैं-
आर्ट एजुकेशन सेंटर, कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से भूमिका बता रही हैं, वहां पर चूडियाँ बनाया जाता है| महिलायें चूड़िया बनाने का काम करती हैं, जिसका उन्हें एक चूड़ी का एक रुपये और एक कंगन का 2 रुपये मिलता है, इस तरह से वे महीने का 5 हजार रुपये कमा लेती हैं| आर्ट एजुकेशन सेंटर द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम भी कराते हैं| चूड़ी बनाने के लिये उन्हें कच्चा माल वहीँ पर उपलब्ध हो जाता है, दूसरे जगह जाने की जरुरत नहीं होती है| चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7898335615.
Posted on: Sep 11, 2019. Tags: BHUMIKA GAWADE CG KONDAGAON MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
अधुरा शौचालय के गढ्ढे में गिरने से हुई मौत, कारवाही कराने के लिये अपील-
ग्राम पंचायत-भाटपाल, जिला-नारायपुर (छत्तीसगढ़) से दसमती और उनका बेटा कनक बता रहे हैं, अधुरा निर्मित शौचालय के गड्ढ़े में गिरने से उनके पति की मृत्यु हो गयी, उनके पति प्रसाद की उम्र 55 वर्ष थी, उनका कहना है, शौचालय का काम पूरा कर दिये होते तो ऐसी दुर्घटना नहीं होती| FIR दर्ज नही किया गया है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरो पर बात कर मदद करें, जिससे जाँच कर उचित कारवाही हो सके और मुआवजा मिल सके : सरपंच@6265968343. संपर्क नंबर@265667685.
