कैसे मनाव दाई कैसे मनाव...देवी गीत-

ग्राम-महुरदा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाम मार्को एक छत्तीसगढ़ी देवी गीत सुना रहे हैं :
कैसे मनाव दाई कैसे मनाव-
दुर्गा भवानी ला कैसे मनाव-
छोटे-बड़े अंगना का मै हर लिपाव-
छोटे-बड़े कलसा ला दिन भर जलाव-
कैसे मनाव दाई कैसे मनाव-
दुर्गा भवानी ला कैसे मनाव...

Posted on: Oct 04, 2019. Tags: BILASPUR CG HARIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

छ: दिवसीय कोया पुनेम गोंडी धर्म दर्शन कार्यक्रम चल रहा है...

ग्राम-शिवपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बाबू धुर्वे बता रहा है कोरिया छत्तीसगढ़ में कोया पुनेम 6 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है. गोंडी धर्म दर्शन के अनुसार कोया पुनेम छ: दिवसीय कार्यक्रम जिला कोरिया के ग्राम शिवपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समस्त गोंड आदिवासी समाज कोया गोंडी धर्म दर्शन करने पहुंचे। जिले के समस्त आदिवासी वर्ग और कोया पुनेम धर्म दर्शन करने को माता बहनों बच्चे बूढ़े बुजुर्ग महिला अधिकारी कर्मचारी गण के साथ गोंड समाज महासभा दमोह एवं गोंड़वाना कर्मचारी अधिकारी संघ दमोह के समस्त पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में लोग पहुंचे और धर्म लाभ अर्जित किया किया जा रहा है जो सीजीनेट स्वर के माध्यम से यह बात सुन कर और भी लोग भाग लेकर इस कार्यक्रम का आनन्द या लाभ उठे सके.

Posted on: Oct 04, 2019. Tags: BABU DHURWE KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER

नदी-नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण...कृपया मदद करे-

ग्राम-कान्दावानी, पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही है पानी की समस्या. भले ही सरकार हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की बात करती हो और इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हों. लेकिन छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की हकीकत यह है कि यहां के लोग आज भी नदी और नाले का पानी पीने को मजबूर हैं. बताया जा रहा है गाँव में एक ही हैंडपंप जो स्कूल के पास और बीच गाँव की बस्ती में एक भी नही नदी-नाले का पानी पिने से कई प्रकार के बीमारी से भी ग्रसित हो रहे है. इस समस्या को पंचायत स्तर पर सचिव सरपंच कई बार आवेदन किये गये परन्तु कोई कार्यवाही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है. जिला कलेक्टर@9479118118. जिला पंचायत@9425254252.

Posted on: Oct 04, 2019. Tags: PURNIMA SAHU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

गोंडी गीत : आ. अयो नानोयो नन्ना नानो पुनोन...

ग्राम-भुवनगिरी, तह्सील-कुकुनुरु, जिला-पश्चिम गोदावरी (आन्ध्राप्रदेश) से आदिवासी महिला गोंडी भाषा में गीत सूना रही हैं:
आ. अयो नानोयो नन्ना नानो पुनोन-
ओ. अयो नानोयो-
नन्ना नानो पुनोन-
नानो करे ला. ला. ला-
नन्ना नानो पुनोन-
करे ला. ला. ला-
ओ. अयो नानोयो...

Posted on: Oct 04, 2019. Tags: BHUWAN GRI SONG AP

पेंशन के लिये भटक रहे बुजुर्ग, कृपया मदद करें-

ग्राम-सरईमाल, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी, मध्यप्रदेश
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना अर्थात पेशन देने की योजना सरकार चला रही है, जिससे वृद्धा अवस्था में वे सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सकें| लेकिन जीवन भर की भागदौड़ के बाद सांसों को कायम रखने के लिये मिलने वाली रकम यानि पेंशन उन्हें नहीं मिल पता है| सरकारें लोक कल्याणकारी राज्य का दावा करती हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सरईमाल के वृद्धजन आज भी अपने पेंशन से वंचित हैं, आवेदन करने पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं : सरपंच@7354998395, सचिव@8959095354, समनापुर CEO@7089659087. संपर्क@9755711964.

Posted on: Oct 04, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »