गोंडवाना में उठा तूफान रे आज मचला है गोंड जवान...गोंडवाना गीत

ग्राम-उसाड, जिला-बिलासपुर, (छत्तीसगढ़) से राम सागर उइके के साथ में धनशाय मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
हमें क्या मिटाओगे मिट जाएगा मिटाने वाला-
चिता रोती नही रोती है जलाने वाला-
गोंडवाना में उठा तूफान रे आज मचला है गोंड जवान-
मेहनत हमारी पूंजी तुम्हारी नहीं चलेगी ये कल्ला बजारी-
पूंजी लुटी रे समझी लुटा अस्मत लुटी रे किस्मत लुटा...

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: RAMSAGAR UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

दाई ओ दाई केते गरु रेहे...पारंपरिक गीत

ग्राम पंचायत-उमरखोही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) सीजीनेट यात्रा से रामसागर उईके के साथ में आज सुखव्या जी है जो एक गीत सुना रही हैं :
दाई ओ दाई केते गरु रेहे-
ननपन मा नाचे बिहावगा-
आला-बेला सुआ रे मो-
बेटी रे बेटी ते नहीं रेहे गरु-
दुनिया के रीति ला चलायेवोगा-
कहाँ के जोगी दाई कहाँ के बैरागी हो-
आये हवे दुलारू दमाद रे-
भेजे रे भेजे रे दाई मोरो ससुरार हो-
जल्दी पठो बेल्नावागार मा-
दाई ओ दाई केते गरु रेहे...

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: RAMSAGAR UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

आरे सुई चिरईया प्यारयो पाखी...कंवर विवाह गीत

ग्राम-करगी खुर्द, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र सिंह उईके ग्रामीण महिलाओं से कंवर समाज में गाये जाने वाला एक विवाह गीत सुन रहे हैं :
आरे सुई चिरईया प्यारयो पाखी-
जायेके बईठो चिरईया चउरा के डार-
जेकर ऊँचे मंगर ओते जोहर-
जनका न सुई चिरईया जाताना उसरे-
ओलिया में दारे लौंग-सुपारी-
चोलिया में डारे बीरा-पान-
आरे सुई चिरईया प्यारयो पाखी...

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं, एक कोस दूर से नाले का गंदा पानी लाकर पीते हैं और बीमार पड़ते हैं...

ग्राम-करगी खुर्द, पोस्ट-जोगिसार, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा के दौरान महेंद्र सिंह उईके के साथ हैं गांव की सोनकुंवर और शांति बाई जो बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड क्र.10 में एक भी हैंडपंप नहीं है, जिससे कारण गाँव के लोग एक कोस दूर नाले से पानी लाते हैं और वो भी गन्दा पानी लाते हैं, जिसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे है | इसके लिए सरपंच व जनपद पंचायत में आवेदन भी किया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है इसलिए वे आज सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें: सरपंच@8827771958, P.H.E.विभाग@9993485805. महेंद्र@.8435886099.

Posted on: Jun 11, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

कंजूस बनिया की कहानी...

एक कंजूस बनिया था जो गरीबों का पैसे को लूट कर अपनी तिजोरी भरता था कभी भी उसने दान पुन्य नहीं किया था जब उसकी मौत हुयी तब भी उसने कंजूसी की. मरते समय उसने एक बूढ़ी गाय को ब्राम्हण को दान में दिया और उसी समय बनिए की मृत्यु हो गयी गाय ब्राम्हण के घर पहुचते ही मर गयी यमराज के पास पहुचते ही बनिया को कहा गया कि इसने कभी भी पुन्य का काम नहीं किया इसलिए इसे नरक में डाल देना चाहिए लेकिन इसने एक गाय का दान किया था इसलिए एक दिन के लिए इसे स्वर्ग में रखा जा सकता है, इसलिए यमराज ने पूछा कि तुम सबसे पहले कहाँ जाना चाहते हो बनिए ने कहा स्वर्ग में और यमराज ने कहा कि एक दिन के लिए गाय से कुछ भी कहोगे वो करेगी बनिए ने कहा इस यमराज को मारो वो गाय को मारने दौड़ी गाय यमराज को दौडाते हुए सबसे पहले शंकर जी के पास गयी ,शंकर जी भी भागने लगे और भागते भागते ब्रम्हा जी के पास पहुचे गाय को अपने पास आते देख वो भी भागने लगे भागते-भागते विष्णु जी के पास पहुच गयी इतने में ही बनिए की शक्ति क्षीण हो गयी तब यमराज ने कहा इसे नरक में डाल दो नरक में डालते इसके पहले ही तीनो देवों ने कहा कि हमारे दर्शन करने के बाद कोई भी नरक में नहीं जा सकता है इसलिए उस कंजूस बनिए को स्वर्ग में रख दिया गया | उषा सिंह उईके@7909655194

Posted on: Jun 10, 2017. Tags: SONG USHA SINGH UIKEY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »