अधिकारी काम के लिये 5000 फ़ीस लिया लेकिन 6 माह से घुमा रहा है...
ग्राम-अतरेला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उत्कर्ष कुमार साहू बता रहे हैं, उन्होंने 6 माह पहले अपने कागजात ऑनलाइन कराने के लिये पटवारी मनोज पांडे के पास जमा किये थे जिसके लिये पटवारी द्वारा 5000 हजार रुपये फीस लिया गया है लेकिन काम नहीं हुआ है, कॉल करने पर बात नहीं करते हैं गुमराह कर रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@07662241635, पटवारी@6260845883. संपर्क नंबर/ उत्कर्ष साहू@6260316920.
Posted on: Dec 31, 2019. Tags: MP PROBLEM REWA SONG UTKARSH SAHU VICTIMS REGISTER
Narayanpur Bultoo (bluetooth) Radio Hindi And Gondi : 31st Dec 2019...
Today Keerti Sahu is presenting Bultoo Radio in Hindi and Halbi, in this latest edition of Bultoo Radio she is discussing the issues of Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Dec 31, 2019. Tags: BULTOO RADIO KEERTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आसानी से बनाया जा सकने वाले जैविक खाद के उपयोग और लाभ-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल पूजा साहू बता रही हैं, उनके समूह का नाम जय माँ लक्ष्मी स्वसहायता समूह है, वे जैविक खाद बनाने का काम करते हैं समूह में 10 सदस्य हैं खाद बनाने के लिये गोबर, घास का उपयोग करते हैं, इसी उत्पाद को लेकर वे स्टॉल लगाते हैं, इसे उन्हें रोजगार मिलता है, ये उत्पाद घर पर आसानी ने बना सकने वाला उत्पाद है और जैविक खाद के उपयोग से भूमि की उपजाऊ क्षमता बढाती है|
Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BHAN SAHU CG INFORMATION RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मशरूम की खेती के फायदे-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक साहू बता रहे हैं, वे स्वसहायता समूह के कार्यक्रम में जुड़े हैं, मशरूम उत्पादन का काम करते हैं जिसमे उन्हें इंदिरागांधी कृषि विद्यालय रायपुर से सहयोग मिलाता है वे मशरूम का स्टॉल लगाये हैं, बाजार में इसका अच्छा दाम मिल जाता है, 60 रुपये से 200 रुपये तक प्रति किलो मिल जाता है, इसकी खेती वेस्ट मटेरियल से किया जाता है, मशरूम स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है|
Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BHAN SAHU CG INFORMATION RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
राम रंग में रंगे राम रंग में रंगे...होली गीत-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से राष्ट्रिय आदिवासी महोत्सव में अपने टीम के साथ शामिल गोविंद एक होली गीत सुना रहे हैं :
राम रंग में रंगे राम रंग में रंगे-
सीता रंगी हरदी में-
दूल्हा बन गये राम, दूल्हा बन गये राम-
दुल्हन बन गयी सीता-
भज लो सीता राम, भज लो सीता राम-
दुःख में बह गयी उमरिया...
