हम लोगो ने इंदिरा आवास के लिए दो साल पहले कागजात जमा किये,अभी तक नहीं मिला...
ग्राम-पेंडारी, जनपद पंचायत-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रघुनाथ कुशवाह, देवंती मरकाम, कबिलासो, मनबसिया, राजमति, जगमनिया बता रही है कि वे लोग 2 साल से इंदिरा आवास के लिए कागजात जमा किये है लेकिन अभी तक उनका इंदिरा आवास में नाम नहीं आया है. वे कह रहे हैं कि हम गरीब लोग हैं हमको इंदिरा आवास मिलना चाहिए इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके इंदिरा आवास दिलवाने में मदद करें: C.E.O.9009630583, कलेक्टर@9425253580, सचिव@9009122634, सरपंच@9977921043.संपर्क@7771966425.
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: RAGHUNATH KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
माँ तेरे चरणों की धूल, करता हूँ कबूल...भोजपुरी भजन गीत
जिला-बहराइच (उत्तरप्रदेश) से के.एम.कुशवाह एक भोजपुरी भजन गीत सुना रहे है:
ओं माँ तेरे चरणों की धूल, करता हूँ कबूल-
माँ तेरे जैसे नहीं है, जग में ना दूसरा कोई-
ओं माँ तेरे चरणों की धूल, करता हूँ कबूल-
माँ तेरे जैसे नहीं है, जग में ना दूसरा कोई-
माँ तेरे चरणों की धूल, करता हूँ कबूल-
ओं माँ तेरे चरणों की धूल करता हूँ कबूल...
Posted on: Apr 19, 2018. Tags: K.M KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
इडली बनाने की विधि...
सामग्री- तीन गिलास चावल, उड़द की दाल दोनों को अलग-अलग बर्तन में पानी डालकर भिगो कर रख लेंवे जब वह फूलने लग जाए, तो उड़द दाल को अच्छे से धोएं, अब दाल और चावल को दोनों को मिलाकर मिक्सर में पीस लें. पीसने के बाद थोड़ा पानी मिला ले, और स्वाद अनुसार 4-5 बूंद निम्बू का रस डाल दे. अब रात भर ढक कर रख दे, सुबह बनाने के लिए तैयार है अब बनाएं. इसका सांचा होता है उसको चूल्हे पर चढ़ाकर खांचे तक पानी डाले, सांचे में एक हिस्सा होता है कटोरी नुमा उसमें थोड़ा तेल लगा ले, अब आटे के घोल को कटोरी में डाले अब ढक्कन बंद कर दे, 5 मिनिट बाद निकाल ले, यह पानी के भांप से पकता है, अब इसके साथ चटनी, एक कटोरी बादाम लेकर उसे खूशबू आते तक भुन ले. अब इसमें स्वाद अनुसार हरी मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ती मिलाकर पिस दे. अब पूरी तरह से तैयार है अब गरमा-गरम खाये.
Posted on: Apr 18, 2018. Tags: ANKUSH SURYVANSHI SONG VICTIMS REGISTER
कौन गाए कौन बजाये, हाय रे कौन बजाये, कान्हा मधुरस मुरली बजाये...भक्ति गीत
ग्राम पंचायत-करोंदामोढ़ा, पोस्ट-बढ़सरा, ब्लॉक-भैयाथान, जिला-सूरजपु(छत्तीसगढ़)
से तामेश्वर प्रसाद कुशवाह एक कृष्ण भजन गीत सुना रहे है:
वृन्दावन में रास रचाए, हाय रे रास रचाए कान्हा-
कान्हा नाचल रे, मधुबन मुरली बजाये-
कौन गाए कौन बजाये, हाय रे कौन बजाये, कान्हा मधुरस मुरली बजाये-
राधे गाए श्याम बजाये हाय रे श्याम बजाये, कान्हा नाचल रे मधुरस मुरली बजाये-
ग्वाले गाए ग्वालिन बजाए हाय रे ग्वालिन बजाए, कान्हा नाचल रे मधुबन मुरली बजाये-
मथुरा में गाए वृन्दावन में बजाए हाय रे, कान्हा नाचल रे मधुरस मुरली बजाये...
Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SONG TAMESHWAR PARSAD KUSHWAHA VICTIMS REGISTER
मुझको ऊँची मिले हवेली, या मिल जाए राजमहल...माखनलाल चतुर्वेदी की कविता
ग्राम-बरोतीकला, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाह जो 9 वी कक्षा का छात्र है माखनलाल चतुर्वेदी की एक कविता सुना रहे है:
मुझको ऊँची मिले हवेली, या मिल जाए राजमहल-
छप्पर की कुटियाँ हो चाहे, पेड़ो की छाया शीतल-
मेरे घर यह नहीं बनेंगे, चाहे हों कितने सुन्दर-
मेरी माँ जिस जगह रहेगी, वहीं बनेगा मेरा घर-
मुझको ऊँची मिले हवेली, या मिल जाए राजमहल-
छप्पर की कुटियाँ हो चाहे, पेड़ो की छाया शीतल...

