अपने आस पास जरुरतमंद लोगो की मदद करें, साफ़ रहे सुरक्षित रहे हैं...

ग्राम-बरेती कला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं, देश में कोरोना वायरस फैल रहा है, इस परिस्थिती में हमारे आस पास कोई भी असहाय और जरुरत मंद व्यक्ति मिले उसकी मदद करें, यही हमारी सस्कृति है, स्वछता बनाये रखे और सुरखित रहें, तभी इस वायरस से बचा जा सकता है| (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CORONA DAYADAGAR KUSWAHA MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

काम नहीं है, रोजागर दिलाने में मदद करें...

ग्राम-ठाडी पाथर, पंचायत-धनसारा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष बता रहे हैं कि वे मुंबई में अम्बुजा सीमेट कंपनी में काम करते थे, लॉकडाउन के कारण घर वापस अ गये, उनका कहना है, लॉकडाउन में सरकार के तरफ जो सुविधा उन्हें मिलनी थी, नहीं मिली है, उनके पास कोई काम नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोजगार दिलाने में मदद करें, जिससे परिवार का पालन कर सकें: संपर्क नंबर@9109784723. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: ASHISH CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस देश विदेश में...कोरोना गीत-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
कोरोना वायरस देश विदेश में-
मचा दिया है हाहाकार-
इससे कैसे बचेंगे भईया-
आओ सब मिल करो उपाय-
बहिनी दरबार की बात बताते-
खुद आके बताया जाये-
मेरी बाते ध्यान से सुनना...(AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CORONA SONG MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

किस किस को बताऊँ...गीत-

आम्बेडकर वार्ड, भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से रामणराव कुसराम कोरोना के कारण जो स्थिती आज है उसे गीत के माध्यम से सुना रहे हैं:
किस किस को बताऊ-
दर्द भरी ये कहानी-
ये मोदी क्या जाने-
अमीरों का है गरीबो का क्यों माने-
भूखे प्यासे नंगे पाव-
चलते मजदूर न धूप छाव... (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: CORONA SONG GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

मोदी जी लॉकडाउन न खोलय...कोरोना गीत-

दोंदर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वर्षा एक गीत सुना रही हैं:
देश देश मा हवा डोलय-
मोदी जी लॉकडाउन न खोलय-
गाँव शहर मा मची है तबाही-
बना सकय न डाक्टर दवाई-
गिरी न जाय बंब गोला-
मोदी जी लॉकडाउन न खोलय-
गाँव शहर मा बंद करे काम धंधा-
गाँव के सरपंच बतावय छाछंदा... (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: CORONA SONG MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »