पानी रे पानी हाथी भालू दोनों में था...कविता-
ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिमला धुर्वा एक कविता सुना रही हैं :
पानी रे पानी हाथी भालू दोनों में था-
सच्चा सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे, लुका छिपी का खेल-
हांथी बोला सुन भाई भालू अब मै छुपने जाता हूँ-
पानी वाली जगह मिलूंगा पक्की बात बताता हूँ...
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER
गोंडी गीत : अयो दानि नानो निम् नानो निमायो ....
ग्राम-चीपुरपाड, पंचायत-पेदरायगूडेम, तहसील-कुकुनूर, जिला-पच्छिम गोदावरी (आन्ध्र प्रदेश) से मदिवी कुमारी एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
अयो दानि नानो निम् नानो निमायो
रेपोपाड मुते मिन्ते निम् दादा निमायो
निमवय दादा दा दा निम् दादा निमायो
बाड़ा इन्ना बोल्लितीना दादा निम् दादा निमायो
यायो दानी दादा निम् दादा निमायो
निमवय दादा दा दा निम् दादा निमायो...
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH GONDI SONG WEST GODAVARI
मोहरी वाद्य यंत्र की ध्वनि : सोमना
ग्राम-तेरदुल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोमना बता रहे हैं वे मोहरी बजा बजाते हैं, वे कार्यक्रमों में गाँव-गाँव में जाकर मोहरी बजाते हैं, पूजा देवी स्थल पर मोहरी बजाने के लिये जाते हैं, आज वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं मोहरी वाद्य यंत्र बजा कर सुना रहे हैं, वे कई साल से ये काम कर रहे हैं |
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT MUSIC NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
चल टूरा, चल टूरा महुवा बिना दे...लोक गीत-
ग्राम-सुह्नार, पंचायत-नेलवाड, ब्लाक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से उतपिका मांडवी और राजवती सोरी एक गीत सुना रही हैं, ये गीत महुवा बीनने के समय गाते है :
चल टूरा, चल टूरा महुवा बिना दे-
महुवा के पेय ला पिला देहू का-
धीरे-धीरे मन ला मिला देहूं गा-
फेर टूरा पेसे आबे-
रांधे रहे दाई खाय के जाबे...
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : हाजमा या पाचन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक हाजमा ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसको हाजमा या पाचन संबंधी समस्या हो वे सोंठ 2 तोला और अजवाइन 2 तोला लें| दोनों को रात के समय नींबू के रस में भिगों के रखे और सुबह छायादार जगह में सुखा दें, सूखने बाद पीसकर चूर्ण बना लें, उसके बाद स्वाद अनुसार सेंधा नमक मिलाकर आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सेवन करें, लाभ हो सकता है, भोजन में खटाई, मिर्च, मसाला का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.

