मितानिन संघ गीत : आओ मेरी बेहना बैठों मेरी अंगना-

ग्राम पंचायत चान्दागांव ब्लाक-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती नाग एक गीत सुना रही है:
आओ मेरी बेहना बैठों मेरी अंगना-
ज्ञान की बात सुनाऊ मेरी बेहना-
घर में पता चले पंजीयन करवाना-
आओ मेरी बेहना बैठों मेरी अंगना-
जब गर्भ का पता चले टी टी टिका लगवाना-
आओ मेरी बेहना बैठों मेरी अंगना...

Posted on: Oct 11, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्कूल भवन जर्जर, बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं पढाई, कृपया फ़ोन करके मदद करें-

ग्राम-तेरदुल, पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फुल सिंह करंगा, सुखराम पोटाई, बुधराम दुग्गा, पवन करंगा बता रहे है ग्राम तेर्दुल के प्राथमिक स्कूल भवन पिछले 4 से 5 साल हो गये जो इस वक्त जर्जर हो गया बच्चे जान जोखिम में डालकर पढाई कर रहे है बारिश के समय में छत से पानी टपकता है| जर्जर स्कूलों की दीवारों और छतों का कोई भरोसा नहीं। फिर भी बच्चे दरकी दीवारों और छतों वाले बदहाल स्कूलों में जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।इस समय एक छोटे से भवन तथा भवन के बहार में लगाया जा रहा है. सचिव सरपंच एंव अधिकारीयों को आवेदन कए पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर कर सहयोग करे. रामसिंग मंडावी (सरपंच)@9406413554. सन्तुराम सोरी (सचिव)@9406079559. जिला कलेक्टर@9425205569.

Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

नशा मुक्ति गीत : नशा न करना मानलो कहना मेरे भाई बहना-

ग्राम-सुह्नार, पंचायत-नेलवाड, ब्लाक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दया सोरी और साधना सोरी अपने साथियों के आवाज में एक नशा मुक्ति गीत सुना रहे हैं :
नशा न करना मानलो कहना मेरे भाई बहना-
होगी बड़ी खराबी, होगी बड़ी खराबी-
दारु न पीना भैया घुमते रहोगे तुम बाजार में-
बच्चे रहेंगे भूखे, बीवी रहेगी इन्तजार में-
नशा न करना नशा जहर है, जीते जी मर जाना-
होगी बड़ी खराबी, होगी बड़ी खराबी-

Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अजीर्ण या अपच का घरेलु उपचार-

प्रयाग-विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी अजीर्ण या अपच का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भोजन का ठीक प्रकार से न पचना अजीर्ण या अपच कहलाता है| यह एक ऐसी दशा है जिसके कारण छोटे-मोटे कई रोग मनुष्य को घेर लेते हैं| यदि यह व्याधि काफी दिनों तक बराबर बनी रहती है तो शरीर में खून बनना बंद हो जाता है|
घरेलु उपचार करे : सूखी अजवाइन 50 ग्राम और खाने का सोडा 20 ग्राम इन दोनों को कूट पीस कर सुरक्षित रखें और दिन में खाना खाने के बाद दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खाटई, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामवासी, कृपया मदद करें-

ग्राम-तेरदुल, पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फूल सिंह करंगा, सुखराम पोटाई, बजारुराम दुग्गा और पवन करंगा बता रहे हैं, कोह्कापारा मोहल्ला में हैण्डपंप खराब है, जिससे पेय जल की समस्या हो रही है ग्रामीण नदी का पानी पीने को मजबूर हैं, नदी का पानी पीने से लोगो को सर्दी, जुकाम, मलेरिया जैसी बीमारी हो रही है, समस्या को लेकार उन्होंने सचिव, सरपंच और संबंधित अधिकारीयों को आवेदन किया लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर सहयोग करें : रामसिंह मंडावी (सरपंच)@9406413554. संतूराम सोरी(सचिव)@9406079559, जिला कलेक्टर@9425205569. संपर्क नंबर@9691204016.

Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »