स्वास्थ्य स्वर : अजीर्ण या अपच का घरेलु उपचार-
प्रयाग-विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी अजीर्ण या अपच का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भोजन का ठीक प्रकार से न पचना अजीर्ण या अपच कहलाता है| यह एक ऐसी दशा है जिसके कारण छोटे-मोटे कई रोग मनुष्य को घेर लेते हैं| यदि यह व्याधि काफी दिनों तक बराबर बनी रहती है तो शरीर में खून बनना बंद हो जाता है|
घरेलु उपचार करे : सूखी अजवाइन 50 ग्राम और खाने का सोडा 20 ग्राम इन दोनों को कूट पीस कर सुरक्षित रखें और दिन में खाना खाने के बाद दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खाटई, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :एच डी गांधी@9111061399.
