भजन : पर चलो देवता मंगल गाएं मन ही मन हरसायें...

ग्राम-सहपुर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
पर चलो देवता मंगल गाएं मन ही मन हरसायें-
राम राजा बनेगे राम राजा बनेगे-
ब्रम्हा जी आना आके वेद सुनना दरबार में-
सरस्वती को लाना तुम भी आना आना संग परिवार-
राम राजा बनेगे राम राजा बनेगे-
विष्णु जी आके चक्र चलाना दरबार में-
लक्ष्मी को लाना तुम भी आना,आना संग परिवार-
राम राजा बनेंगे राम राजा बनेंगे-
शंकर जी आना आके डमरू बजाना दरबार में-
गौरा को लाना तुम भी आना आना संग परिवार-
राम राजा बनेंगे राम राजा बनेंगे-
गणपति जी आना आके भोग लगाना दरबार में-
रिधि सिध्दी को लाना तुम भी आना आना संग परिवार-
चलो देवता मंगल गाएं मन ही मन हरसायें-
राम राजा बनेंगे राम राजा बनेंगे...

Posted on: Oct 22, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

30 सालों से विधवाओं को पेंशन नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-बाग़झर, पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट गाँव कि महिलाओं से बात कर रहे है| गाँव कि लीला देवी एवं अन्य महिलाएं विधवा पेंशन नहीं मिलने कि समस्या के बारे बता रहीं है.पिछलें 20-30 वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहीं हैं, इस समस्या को लेकर पंचायत सरपंच को कई बार बोल चूके है, परन्त आज-कल कर टाल देते है| पेंशन नहीं मिलने से जिविका चलाने में परेशानी होती है. कृपया आप सभी सीजीनेट सुनने वाले मित्रो से अनुरोध है कि, दियें गए नम्बरों पर फ़ोन कर समस्या समाधान के लिए दबाव बनाएं ताकि पेंशन मिल सकें- विस्तार से जानकारी के लिए संपर्क-उमेश कश्यप@8770759604. सरपंच@8103759938. पंचायत सचिव गणेश देवांगन @7587499033.

Posted on: Oct 22, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

तेलंगाना गोंडी गीत : निमा इंगा निमा नूनी वयाली वै नूनी वया...

ग्राम-कृष्णासागर(देवाय गुम्पु ) पंचायत-कृष्णासागर, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से आदिवासी महिला वेट्टी नंदम्मागोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं.
निमा इंगा निमा नूनी वयाली वै नूनी वया-
गाड़ा पंडीने माया वाडा वयाली वै नूनी वया-
भूमु गोडाम अत्तल नूनी वयाली वै नूनी वया-
गाड़ा पंडीने माया वाडा वयाली वै नूनी वया-
भूमु मेंडे इल्ला नूनी वयाली वै नूनी वया-
गाड़ा पंडीने माया वाडा वयाली वै नूनी वया...

Posted on: Oct 21, 2019. Tags: GONDI NARENDRA PODIYAM SONG TELANGANA

स्वास्थ्य स्वर : दाद, खाज, खुजली के घरेलू नुस्खा...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गांधी दाद, खाज, खुजली होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं. विधि इस प्रकार है:- कपूर-10 ग्राम, गंधक-5 ग्राम, बहुत कम मात्रा में मिट्टी तेल मिलाकर सभी सामग्री को मिला लेंवे, मलहम जैसे बन जाने के बाद, सुबह शाम दाद, खुजली वाले जगह पर दिन में दो बार लगाये. परहेज:- चना, मटर, मसूर दाल, उड़द दाल, बैंगन, मछली, गुड़, सेमी इनका उपयोग नहीं करे. मिर्च मसाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे. ध्यान रहे:- नीम के पत्ते उबालकर खुजली वाले स्थान को धोकर मलहम लगाये. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Oct 21, 2019. Tags: HAELTH HD GADHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

भक्ति गीत : आस लगा के तुम्हरो शरण मा टिकों मै माँ पांव...

ग्राम-छुलकारी,पोस्ट पसला,जिला अनुपपूर (मध्यप्रदेश ) से लल्लू केवट एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
आस लगा के तुम्हरो शरण मा टिकों मै माँ पांव-
तुम्हरो कृपाल तुम्हारो दाई गाँओ अमृत गाथा-
सुना ओ दाई सुना ओ बहिनी मईयां के महिमा बतावा थे-
चंद्रदेशनी बल-थल दाई अमृत गाथा गावा थे-
चन्द्रदेशनी बन मग चारक छोटे बहिनी मन मग-
आस लगा के तुम्हरो शरण मा टिकाऊँ मै माँ पांव...

Posted on: Oct 21, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »