वाइकि वाइकि देलेरका रावर गोटू दे...गोंडी गीत-

ग्राम-सुंदरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोमारी दुग्गा, मंगोती दुग्गा, सारिका नेताम और सरिता दुग्गा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रे रेला राला रे रेला-
वाइकि वाइकि देलेरका रावर गोटू दे-
वाइकि वाइकि सिले रावर गोटू दे-
लिया नावा कोलो यायर नार गोटू दे-
रे रे लोयो रे रेला राला रे रेला-
दुसको कोपा कया ना वरी दाय न...

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG GONDI NARAYANPUR SARIKA DUGGA SONG

वैरे पेरेके मुनचान तोर, न वैर पेरेके मुनचान तोर...गीत-

ग्राम-सुंदरपाल, जिला -नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोमारी दुग्गा और सरिता दुग्गा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
वैरे पेरेके मुनचान तोर-
न वैर पेरेके मुनचान तोर-
रे रेले योन नजवायो-
न वैर पेरेके मुनके आय ता-
रे रेले यान नजवायो-
नाख़ुन मुई लेईन मा लग विडसी हान मा...

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG GONDI NARAYANPAUR SOMARI DUGGA SONG

पूर्व सचिव द्वारा भूमि का फर्जी पट्टा बनाकर परेशान किया जा रहा है...कृपया मदद करें-

ग्राम-जमुनिहा नंबर 2, पोस्ट-धनहा, तहसील-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार दास बता रहे हैं वे गांव के चारागाह भूमि नंबर 553 पर घर बनाकर दादा परदादा के समय से निवास कर रहे हैं, जिसका भूमि पट्टा सन 2001 में पूर्व सचिव राजकुमार बघेल द्वारा फर्जी तरीके से बनवा लिया गया है और उन्हें परेशान किया जा रहा है, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9424763833, नायब तहसीलदार@9074450124. संपर्क नंबर@9755835791.

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: MP PROBLEM RAJESH KUMAR DAS SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप खराब होने से पानी की समस्या होती है-

ग्राम-कराहा, पंचायत-तुरठा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राजबती पोटाई बता रही हैं, आंगनवाड़ी के सामने एक हैण्डपंप है जो 6 माह से खराब है, जिससे बच्चो को पानी की दिक्कत होती है स्कूल से पानी लाना होता है उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन किया, कर्मचारी निरिक्षण के लिये आये थे लेकिन सुधार नहीं हुआ है, एक सप्ताह हो चुके हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587003130, सरपंच@7489432403, सचिव@7999160704, PHE@9425593929, SDO@9425593923.

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM RAJBATI POTAI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दांतो के दर्द का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दांत दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं दांत दर्द में कोई भी आयुर्वेदिक टूथ पाउडर थोड़ा सा लेकर उसमे एक चुटकी पिसा नमक, पिसा हींग और सरसों की एक-दो बूंद मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें, उसके बाद दो बार सुबह और रात में दांतो पर घिसें और कुछ समय तक रहने दें उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें, लगातार इसका प्रयोग करें, लाभ हो सकता है| संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »