सागर संग किनारे हैं हो हो हो हो...गीत

ग्राम-वागुलवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़ ) से सोनवती दुग्गा साथ में सीता, देविका एक गीत सुना रहे हैं:
सागर संग किनारे हैं हो हो हो हो-
फूलों संग बहारें हैं वैसे तुम हमारे हो-
हम हम तुम्हारे हैं हम हम तुम्हारे हैं-
जैसे चंदा तारे हैं जैसे फुल बहारें हैं – जैसे तुम हमारे हो म हम तुम्हारे हैं-
सागर संग किनारे हैं हो हो हो हो...

Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG NARAYANPUR SONG SONVATI DUGGA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: निमोनिया का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़, मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेन्द्र राय निमोनिया का घरेलू नुस्खा बता रहे
है की सर्दी के मौसम में किसी बच्चे को यदि निमोनिया हो जाता है इसके लिए

लघुकंटकारी नामक पौधे के जड़ को धोकर उसे साफ़ पत्थर से पीसकर माँ के दूध के साथ देवें एवं माँ के खान-पान में सर्दीली चीज़ ना दिया जाये | अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें: वैद्य राघवेन्द्र राय@9424759941.

Posted on: Dec 22, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAY SONG VICTIMS REGISTER

अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम पंचायत-गीरनपाल, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमारी रैला नाग एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है:
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार-
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां-
महूं पांवे परंव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
सोहय बिंदिया सही, घाट डोंगरी पहार-
चंदा सुरूज बने तोरे नैना...

Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG JAGDLPUR RAILA NAAG SONG VICTIMS REGISTER

जन्मा हैं प्यारा राजा शांति भरा प्यार लाया... क्रिसमस गाना

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही है:
जन्मा हैं प्यारा राजा शांति भरा प्यार लाया-
आनंद भरा संदेश लाया भटके लोगों को राह दिखाया-
जन्मा हैं प्यारा राजा शांति भरा प्यार लाया – चरनी में लेटा गांव शाला घर ले-
देले हम सबकों दया जीवन-
जन्मा हैं प्यारा राजा शांति भरा प्यार लाया...

Posted on: Dec 22, 2019. Tags: BALRAMPUR CG POONAM DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-कुर्रेनार, पंचायत-नयानार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाय आत्रा साथ में स्वत्री बता रही है की उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता है उम्र 70 साल है, पेंशन राशि नहीं मिलने से परेशान है, इसके लिये उन्होंने पंचायत में 4 बार से अधिक आवेदन दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें : सचिव श्रीमती संगीता उसेंडी@7647086740, CEO@9425263888, संपर्क नीलावती साहू@7723041392, 7648018074.

Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PENSION PROBLEM SONG SUKHDAY ATRAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »