कौन लगाये आमुन जामुन कौन लगाये सुघर कजिरिया...बघेली विवाह गीत

ग्राम पंचायत-डभौरा,जिला-रीवा,(म.प्र.) से उषा जी बघेली भाषा में रीति रिवाज के तहत एक विवाह गीत सुना रही हैं :
कौन लगाये आमुन जामुन-
कौन लगाये सुघर कजिरिया-
सेंदुर महावर,माथ के टिकली – कौन लगाये आमुन जामुन...
दाई ह लगाये सुघर कजरिया-
सिन्दुरिया महावर-
कौन नदी नहाये कोन धोडिया-
दाई ह नदी नहाये चढत न ढोडिया-
माथ सिंदूर धरे माथ क सोना बनवाए-
एक दिन फस गईन भईया रहे गये पाव फैलाए-

Posted on: Apr 19, 2016. Tags: SONG Usha Rewa VICTIMS REGISTER

मंदिर-मंदिर सोने के मंदिर, मंदिर गढ़ाए सोना हो...सोहर रोटी बेलन गीत

ग्राम -कनार,पोस्ट -कोटा,थाना-पनवार,जिला-रीवा,(मध्यप्रदेश) से मनीषा जी
एक सोहर रोटी बेलन के ऊपर आधारित एक गीत सुना रही हैं :
मंदिर-मंदिर सोने के मंदिर, मंदिर गढ़ाए सोना हो-
सोनवा पहन के सीता दुर्गा काली-काली-
करे लागी ससुर से बाती हो-
उतना दहेज़ बाला गाये तू ससुर पापा हमार गरीब हो-
मंदिर मंदिर सोने के मंदिर...
कितना दहेज लागी तू पूछा,चाचा हमार गरीब हो – मंदिर मंदिर सोने के मंदिर मंदिर चढ़ाए सोना हो-
सोनवा पहन के सीता दुर्गा काली-काली-
करे लगी देवरा से बात हो-
कितना दहेज़ लगाये बाला लगाये हो देवरा-
भईया हमार गरीब हो...

Posted on: Apr 14, 2016. Tags: MANISHA REWA SONG VICTIMS REGISTER

बहना मेरी धोखा न खाना ,हाय राम पढ़ने का है ज़माना... महिला गीत

रीवा मध्यप्रदेश से सुषमा जी एक महिला सशक्तिकरण गीत गा रही हैं:
बहना मेरी धोखा न खाना ,हाय राम पढ़ने का है ज़माना-
पढ़ेगी लिखेगी तो आगे बढ़ेगी, अपने भारत का नाम रोशन करेगी-
बहना मेरी धोखा न खाना हाय राम पढ़ने का है ज़माना-
पढ़ेगी लिखेगी तो आगे बढ़ेगी अपने अधिकारो को खुद ही पढ़ेगी-
बहना मेरी धोखा न खाना हाय राम पढ़ने का है ज़माना-
पढ़ेगी लिखेगी तो आगे बढ़ेगी अपने लड़ाइयों को को खुद ही लड़ेगी-
बहना मेरी धोका न खाना हाय राम पढ़ने का है ज़माना...

Posted on: Apr 02, 2016. Tags: Sushma Rewa

40 old people not getting pension from 8 months, please call officer to help...

Tuman Ji is calling from Akhrari Colony village , Post- Khaja, Tahsil- Jawa, District- Rewa of Madhya Pradesh and says that in his village around 40 old people are not getting old age Pension from last 8 months, which leads to many problems for them as they are not able to buy medicine and many of them are in starving situation. You are requested to please call Pension Officer@9893925290 to help these suffering old people. No one is helping them. For more Tuman Ji@8516964325

Posted on: Feb 14, 2016. Tags: SONG Tuman Rewa VICTIMS REGISTER

औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढता जाएगा...महिला सशक्तिकरण गीत

बहनी दरबार, ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से उषा महिला सशक्तिकरण पर एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढता जाएगा-
जुल्म करने वाला सीना जोर बनता जाएगा-
देखो इन महिलाओ को जो आ गईं सामने-
इनके संग मिल जाओ तो सैलाब रुक ना पाएगा-
दिल में जो डर का किला है तोड़ दो अन्दर से तुम-
एक ही धक्के में यह अपने आप ही ढह जाएगा-
आओ मिलकर हम बढ़ें-पढ़ें अधिकार अपने छीन लें-
काफिला अब चल पड़ा है अब ना रोका जाएगा-
औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढता जाएगा...

Posted on: Aug 11, 2015. Tags: SONG Usha Rewa VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »