औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढता जाएगा...महिला सशक्तिकरण गीत
बहनी दरबार, ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से उषा महिला सशक्तिकरण पर एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढता जाएगा-
जुल्म करने वाला सीना जोर बनता जाएगा-
देखो इन महिलाओ को जो आ गईं सामने-
इनके संग मिल जाओ तो सैलाब रुक ना पाएगा-
दिल में जो डर का किला है तोड़ दो अन्दर से तुम-
एक ही धक्के में यह अपने आप ही ढह जाएगा-
आओ मिलकर हम बढ़ें-पढ़ें अधिकार अपने छीन लें-
काफिला अब चल पड़ा है अब ना रोका जाएगा-
औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढता जाएगा...
