एक रुत आये एक रूत जाए....गीत-
राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
एक रुत आये एक रूत जाए-
मोसम बदले ना बदले ना शरीर-
कब तक सूखे पर्वत आँखे बरस गयी-
बादल तो ना बरसा आँखे बरस गयी-
एक रुत आये एक रूत जाए...
Posted on: Jul 21, 2021. Tags: CG GANDHARV RAJNANDGAON SONG VIRENDRA
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे...गीत
ग्राम पंचायत-डोटमा, जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से महेशराम यादव एक गाना सुना रहे हैं:
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे-
धनी बर रीत जागे वो तीजा पूरा के तिहार-
दीदी निक लागे वो तीजा पूरा के तिहार-
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे-
तीजा पूरा के तिहार दीदी निक लागे वो-
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे...
Posted on: Jul 16, 2021. Tags: CG JANJAGIR CHAPA MAHESHRAM YADAV SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 में सलवा जुडूम के समय माओवादी ने बहुत परेशान करते थे, इसलिए आना पड़ा...
ग्राम पंचायत-पालनार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मंगू बोगाम पिता सोमू बोगाम बता रहे हैं, 2005 में सलवा जुडूम के समय उन्हें बहुत परेशानी होती थी| गांव में नक्सलियों ने मार पिट करतें थे| इसलिए वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर में घर बना कर रह रहे हैं| बीजापुर में उनका जमीन नही खेती किसानी करने पुराने गांव में जाने से अभी भी उनको डर हैं| बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं| सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नही मिला हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7013431334.
Posted on: Jul 16, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED MANGU BOGAM MAOIST VICTIM SOMU BOGAM VICTIMS REGISTER
पीड़ितो का रजिस्टर: जुडूम के समय 2007 में मुठभेड़ में मृत्यु हो गई है...
ग्राम पंचायत-मुल्ला किसोली,ब्लाक-कोंटा,जिला-सुकमा(छत्तीसगढ़) से मनोज सोड़ी बता रहे की उनके पिता दुला सोड़ी सलवा जुडूम के समय 2007 में मुठभेड़ में मृत्यु हो गई है|मनोज अभी पढ़ाई कर रहे है| जब वह छोटे थे उनके पिता जी चले गए हैं, पिता के उपयोगिता से वंचित मनोज को अपनी पिता के बारे में अधिक जानकारी नहीं है| और उसके का माँ कहना है की पति के मुठभेड़ में मारे जाने से परिवार को एक लाख रुपये की मुआवजा दिया गया था| उसके बाद से सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है| और वे चाहते है की उन्हें मदद मिले| इसके लिए सभी साथियों से अनुरोध है की इनकी मदद की जाये, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9302807463.
Posted on: Jul 15, 2021. Tags: CG MANOJ MAOIST VICTIM SODI SUKAMA VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्ट: 2005 में नक्सलियों के डर से बीजापुर में घर बना कर रह रहे हैं...
ग्राम पंचायत-गुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सन्नू एक्का पिता सोमलू एक्का बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय 2005 में नक्सलियों ने बहुत परेशान करते थे| फिर वे लोग आपका घर बाड़ी छोड़कर बीजापुर में सरकार ने जमीन दियें वही घर बना कर वर्तमान में रह रहे हैं| और बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे है| अधिक जानकारी के सम्पर्क नंबर@9770936290.
