मोहल्ले के नाम से हैण्डपंप आता है लेकिन कहीं और लग जाता है...

ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या बता रही हैं कि उनके मोहल्ले के लिये हैण्डपंप आया था लेकिन जहाँ पर लगाया जाना था उस जगह पर नहीं लगाया गया| जिसके कारण पानी की समस्या हो रही हैं, उन्हें गंदा पानी पीना पड रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मोहल्ले में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8516047101. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MP PHE PROBLEM REWA SONG SUKANYA VICTIMS REGISTER WATER

अपने पूर्वजो से दवा बनाने विधि सीखी, अब लोगो को दवा देते हैं...

ग्राम-गोरगुन्डा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कर्तम गंगा बता रहे हैं वे वैद्य हैं जडी बूटी से लोगो का ईलाज करते हैं, वे पेट दर्द और खासी, मलेरिया बीमारी का ईलाज करते हैं, लगभग 15 साल से वे इस काम को कर रहे हैं, अभी तक लगभग 70 लोगो को दवा दे चुके हैं, ईलाज करने की ये विधि उन्होंने अपने दादा से सीखी है, ये जड़ी वनों से प्राप्त करते हैं, इस विषय पर जानकारी के लिये बात कर सकते हैं संपर्क नंबर@9705361908. (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

कच्चे मकान में रहते हैं, तूफ़ान की वजह से छप्पर उड़ गया है, जहां रहते हैं वहीं मकान बनवा दें...

ग्राम पंचायत-छिपिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या देवी आदिवासी अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं | वह कच्चे मकान में रहती हैं, उनके परिवार में 8 लोग हैं, तूफ़ान में छप्पर उड़ गया है| सरपंच आवास आने के बाद भी नहीं बताते हैं | वह 2001 से जिस बस्ती में रह रहे हैं,सरपंच वहां से दूसरी जगह जाने बोल रहे हैं, लेकिन वह जहाँ रह रहे हैं, वहीँ आवास की मांग कर रहे हैं | इसलिए वह सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मदद करें:संपर्क करें -सुकन्या देवी@8516047101. (169580) NP

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: HOUSE MP PROBLEM SUKANYA DEVI

हमारे यहाँ इमली से घरों में कई प्रकार की चीजे बनाई जाती है, बेचते भी हैं...(माडिया भाषा में)

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी  बता रही है कि उनके यहाँ इमली से कई सारी चीजे बनाई जाती है |जैसे बीज को भुन्जकर रात भर  पानी से भिगोते है |पेज बनाते है चटनी बनाते है, पत्ते का भाजी बनाकर खाते है | एक वर्ष तक किसी चीज में पैक करके भी रखते है और बारिश के समय खाते है और बाजार में बेचते है |(168572)

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FOREST GONDI MADIA SEETA MADHUKAR MADAVI STORY

हमारे यहाँ सल्फी, ताड़, छिंद पेड़ काटने से रस निकलता है, उसमे नशा होता है (माडिया भाषा में )

नगर पंचायत भामरागड-जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी बता रही है कि सेल्पी, ताड़, छिंद अदि पेड़ काटने से रस निकलता है | जिसमे नशा होता है और यहां के स्थानीय आदिवासी लोग बाजारों में भी बेचते है, उससे उन्हें लाभ होता है |छिंद पेड़ से फल भी निकलता है |उसे गर्मी के दिनों में खाते है |और सुखाते है फिर बरसात के दिनों में खाते है |और बाजारों में बेचते है |सेल्फी पेड़ को काटने के बाद 3 वर्ष तक ही रहता है |ताड़ पेड़ 1 वर्ष तक ही रहता है | (168576)

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SEETA MADHUKAR MADAVI STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »