आगे चो बस्तर खूबे-खूबे एबे चो बस्तर खूबे-खूबे...हल्बी गीत-
ग्राम पंचायत-मिचनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राम मड़ीयामे और उनके साथ है गाँव के दीदी एकयीशु मसीह गीत सुना रहीं हैं-
आगे चो बस्तर खूबे-खूबे एबे चो बस्तर खूबे-खूबे-
मुसकल पिलंग कशा सरंगा पैसा सरंगा खूबे-
मचों यीशु न दुनिया ने कितलो भाचा ना-
मचों प्रभु न दुनिया ने कितलो भाचा ना...RK
Posted on: Jun 02, 2021. Tags: CG DARBHA MASIH RAJURAM MADIYAME SONG
पुल नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, बनवाने के लिये मदद करें
विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजूराम पोयाम बता रहे हैं, गाँव के पास नदी है जिसमे पुल नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के दिनों पानी भर जाता है| पुल बनवाने के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने के लिये मदद करें : संपर्क नंबर@7389006876. सरपंच@9770252457, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (187637)
Posted on: May 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG DEAM RAJU POYAM
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयों के दर से फिर वे अपना गांव छोड़कर बीजापुर आ गए...
ग्राम-गंगालूर, ब्लॉक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से राजू हेमला, पिता वैया हेमला बता रहे हैं, पहले नगर सेनिक में था, नक्सलीयों ने उन्हें आफार्न किये थे, 3 दिन तक उन्हें रखे थे, जब वे भग रहे थे तब उन्हें मार पिट कियें, फिर वे अपने गांव छोड़कर बीजापुर में आकर 20 साल से रह रहे हैं, इसके लिए उन्होंने सरकार को जानकारी दिए फिर उनको 5000 रूपयें इलाज़ के लियें मिला था| अधिक जानकारी के लियें सम्पर्क नंबर@9770267605. GT
Posted on: May 03, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM RAJU HEMLA VAIYA HEMLA VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
बैतूल, मध्यप्रदेश से राजू जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Mar 02, 2021. Tags: BAITUL EDUCATION MP RAJU
पीडितो का रजिस्टर :मुझे नक्सली समझकर पुलिस वालों ने जेल में बंद कर दिये थे...
ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजूराम दुग्गा बता रहे हैं, कि रात में पुलिस वालें आयें और उन्हें नक्सली समझकर जेल ले गयें सन 2014 में आठ महीने जेल में रखे थे| उनके बड़े भाई ने जमानत कराया, आसपास के पड़ोसी से कर्ज लिया| लगभग 30 से 35 हजार तक खर्च हुआ| उनका छोटा भाई था, और उनके बच्चे लोग अपना पढ़ाई नही छोड़े, जेल से वापस आने के बाद खेती किसानी करके कर्ज छुड़ाया| संपर्क@7587110792. (185525)
